TRENDING TAGS :
IPL 2025 Update: बॉलीवुड में नहीं क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने को तैयार ये मशहूर डायरेक्टर का बेटा
IPL 2025 Agni Chopra: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इन दिनों IPL को लेकर कई तरह की खबरें बाहर भी आ रही हैं।
IPL News, IPL, IPL 2025, Vidhu Vinod Chopra, Agni Chopra, Vidhu Vinod Chopra Son, Cricket, Sports
IPL 2025 Agni Chopra: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इन दिनों IPL को लेकर कई तरह की खबरें बाहर भी आ रही हैं। IPL में कई नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है। खासकर रणजी ट्रॉफी में में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ipl टीम में खेलने का मौका मिलता है। वहीं इन दिनों रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के स्टार बैट्समैन अग्नि चोपड़ा धूम मचा रहे हैं। बता दें कि, अग्नि चोपड़ा मशहूर फिल्म डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं।
कौन हैं Agni Chopra
दरअसल अग्नि चोपड़ा मशहूर फिल्म डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं। विधु विनोद चोपड़ा ने थ्री इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्म को डायरेक्ट किया है। वहीं इस बॉलीवुड डायरेक्टर के बेटे अग्नि चोपड़ा क्रिकेट मैदान पर धूम मचा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, अग्नि चोपड़ा आईपीएल मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं। बता दें कि, अग्नि चोपड़ा डोमेस्टिक क्रिकेट में मिजोरम के लिए खेलते हैं। लेकिन अग्नि चोपड़ा जूनियर लेवल पर मुंबई के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में अगर आईपीएल मेगा ऑक्शन का हिस्सा अग्नि चोपड़ा होते हैं तो मुंबई इंडियंस जरूर बोली लगा सकती है।
अग्नि चोपड़ा को RCB भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को मिडिल ऑर्डर बैट्समैन की तलाश है। ऐसे में RCB के लिए अग्नि चोपड़ा बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल मेगा ऑक्शन में अग्नि चोपड़ा के लिए बोली लगा सकती है।
आईपीएल 2024 सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि, मिडिल ऑर्डर को मजबूत बनाने के लिए पंजाब किंग्स अग्नि चोपड़ा के लिए बोली लगा सकती है।