IPL 2025 Update: बुरी खबर! धोनी के फैन्स को लगा झटका, CSK CEO का बड़ा अपडेट आया सामने

IPL 2025 Update: IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैन अपने फेवरेट खिलाड़ी धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Oct 2024 11:31 AM GMT
IPL 2025, Cricket, Sports, Ms Dhoni, IPL MS Dhoni, Chennai Super Kings, CSK
X

IPL 2025, Cricket, Sports, Ms Dhoni, IPL MS Dhoni, Chennai Super Kings, CSK

IPL 2025 Update MS Dhoni: IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैन अपने फेवरेट खिलाड़ी धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, धोनी को खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। Dhoni आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं, ये चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उसके फैंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण सवाल है। अब धोनी के खेलने को लेकर CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने एक इवेंट के दौरान बड़ा बयान दिया है।

Dhoni को लेकर CSK CEO का बड़ा बयान

धोनी के ipl खेलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल धोनी को पिछले दिनों अनकैप्ड प्लेयर लिस्ट में शामिल किए जाने की उम्मीदें जताई जा रही थी। दरअसल CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि, "हम धोनी को CSK टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी तरह की कोई पुष्टि फिलहाल नहीं की है। लेकिन मैं आपको 31 अक्टूबर से पहले सबकुछ बता दूंगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि, धोनी खेलेंगे। दरअसल BCCI द्वारा नई रिटेंशन पॉलिसी जारी करने के बाद घोषणा के अनुसार, सभी टीमों को 31 अक्टूबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट सबमिट करनी होगी। ऐसे में अगले एक सप्ताह के अंदर धोनी के IPL 2025 में खेलने पर जल्द ही अपडेट सामने आ सकता है।


दरअसल एमएस धोनी को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है कि, CSK MS Dhoni को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन करेगी या नहीं। साथ ही CSK धोनी के लिए एक अलग प्लान बना सकती है। अगर ऐसे में धोनी को अनकैप्ड प्लेयर बनाया जाता है तो उनकी सैलरी 3 गुना भी घट जाएगी। जिसके बाद धोनी की सैलरी 4 करोड़ रुपए होगी। धोनी को पिछला सीजन खेलने के लिए 12 करोड़ रुपए सैलरी थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि धोनी को लेकर CSK का प्लान क्या होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story