IPL 2025 Update: अब ये होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, होगा बड़ा बदलाव

IPL 2025 Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। हालांकि, इस लीग के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है।

Anupma Raj
Published on: 16 Oct 2024 12:35 PM GMT
IPL 2025 Mumbai Indians Captain
X

IPL 2025 Mumbai Indians Captain

IPL 2025 Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। हालांकि, इस लीग के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का कप्तान होंगे।

IPL 2025 में Rohit Sharma होंगे Mumbai Indians के कप्तान

दरअसल IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पांड्या थे। पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस फैंस की सबसे चहेती टीम मानी भी रोहित शर्मा के कारण मानी जाती है।


रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 सीजन के शुरू होने से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस को जबरदस्त झटका लगा था और वो टीम के विरोध में खड़े हो गए थे। IPL 2024 मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा भी नहीं गया था। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस के फैंस एक बार फिर से रोहित शर्मा को बतौर कप्तान देख सकते हैं। रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस की टीम में नजर आ सकते हैं।

दरअसल हाल ही में मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे महेला जयवर्धने को फिर से टीम का हेड कोच के तौर पर चुना है। बता दें कि, जयवर्धने को मुख्य कोच के रूप में चुनने के बाद, रोहित के कप्तान बनने की चर्चा भी फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, जयवर्धने और रोहित ने मिलकर मुंबई इंडियंस को 3 खिताब दिलाए हैं। ऐसे में जयवर्धने की हेड कोच के रूप में वापसी के बाद अब रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी जा सकती है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सफल कप्तान हैं। ऐसे में रोहित शर्मा का कप्तान के रूप मुंबई इंडियंस के टीम में वापस आना लाजवाब होगा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story