×

IPL 2025: विराट कोहली अपने नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

IPL 2025 Virat Kohli Records: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं।

Anupma Raj
Published on: 13 March 2025 2:13 PM IST
IPL 2025: विराट कोहली अपने नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
X

Virat Kohli (Credit: Social Media)

IPL 2025 Virat Kohli Records: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं IPL 2025 भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली के लिए काफी खास होगा क्योंकि इस IPL विराट कोहली अपने नाम बड़े रिकॉर्ड्स कर सकते हैं। विराट एक और रिकॉर्ड्स से बस कुछ ही कदम दूर हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं विराट कोहली अपने नाम कौन सा रिकॉर्ड कर सकते हैं:

विराट कोहली अपने नाम करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड (Virat Kohli Record):

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी जबरदस्त है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त पारियां खेली। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।


विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में भी इतिहास रचने वाले हैं। विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।। आरसीबी ने विराट कोहली को इस बार 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। विराट कोहली का क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अब तक 9 शतक हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा भी है। विराट कोहली एक और शतक लगाते ही टी20 में 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि, टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम रहा है। क्रिस गेल के नाम 22 शतक है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाबर आजम 11 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान हैं, जबकि विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपना आगाज 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस चाहेंगे कि RCB इस साल IPL टाइटल जीते।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story