×

IPL 2025: आखिर Delhi Capitals ने Axar Patel को क्यों बनाया कप्तान

IPL 2025 Axar Patel: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वहीं इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें बाहर आ रही है।

Anupma Raj
Published on: 17 March 2025 2:12 PM IST
IPL 2025: आखिर Delhi Capitals ने Axar Patel को क्यों बनाया कप्तान
X

Axar Patel KL Rahul (Credit: Social Media)

IPL 2025 Axar Patel: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। वहीं इस लीग के शुरू होने से पहले ही कई तरह की खबरें बाहर आ रही है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला और नया कप्तान अक्षर पटेल होंगे। दरअसल अक्षर पटेल के कप्तान बनने पर चर्चा काफी समय से थी लेकिन अब जाकर इसपर मुहर लगा है। बता दें कि, KL Rahul का भी नाम शामिल था। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपना कप्तान बनाया है। आखिर दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को ही क्यों बनाया दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? जानें

आखिर Axar Patel ही क्यों बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान बनाया है। दरअसल अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाने के पीछे कई कारण रहे हैं। सबसे पहला कारण ये है कि चैंपियंस ट्रॉफी में अक्षर पटेल का परफॉर्मेंस। अक्षर पटेल का जिस तरह से प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में किया है वो वाकई लाजवाब रहा है। यही कारण है कि दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर बड़ा दांव लगाई है। अक्षर पटेल जो हैं दिल्ली कैपिटल्स के पुराने खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने कई मौकों और कई बार बेहतरीन और महत्वपूर्ण पारियां खेले हैं। साल 2019 से ही अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव और पुरानी बॉन्डिंग भी रही है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल को अपने कप्तान के तौर पर बेहतर विकल्प समझ रही है।


वहीं KL Rahul पहली बार पिता बनने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि KL Rahul IPL 2025 के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम को एक ऐसे कप्तान की जरूरत होगी जो नियमित तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। ऐसे में कप्तान के लिए दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की ओर देख रही है। इसलिए ये भी एक कारण है कि अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया कप्तान बनाया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अक्षर पटेल को नया कप्तान नियुक्त करने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट पर ही केएल राहुल का भी कमेंट आया। KL Rahul ने लिखा कि, 'बधाई हो बापू, इस नए सफर के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं और मैं हमेशा आपके साथ हूं।’ बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी में KL Rahul का भी प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। केएल राहुल ने कई बेहतरीन और महत्वपूर्ण पारियां खेली।

जानकारी के लिए बता दें कि, KL Rahul पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे लेकिन बाद में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद अब KL Rahul Delhi Capitals के खिलाड़ी हैं। बता दें कि, अब KL Rahul की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने Rishabh Pant को अपना नया कप्तान बनाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, KL Rahul का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कैसा रहता है?

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story