IPL 2025: दिल्ली को छोड़ RCB के लिए खेलेंगे Rishabh Pant

IPL 2025 Rishabh Pant RCB: आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले ही इससे जुड़ी कई तरह की खबरें आए दिन बाहर आ रही हैं। इन दिनों ऋषभ पंत को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 24 Oct 2024 10:00 AM GMT (Updated on: 24 Oct 2024 10:01 AM GMT)
IPL 2025, IPL, Sports, Cricket, Rishabh Pant, RCB
X

IPL 2025, IPL, Sports, Cricket, Rishabh Pant, RCB

IPL 2025 Rishabh Pant RCB: आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले ही इससे जुड़ी कई तरह की खबरें आए दिन बाहर आ रही हैं। इन दिनों ऋषभ पंत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दरअसल साल 2016 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आए पंत अब IPL 2025 में एक नई टीम का साथ खेल सकते हैं। पंत दिल्ली की टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

RCB के लिए खेलेंगे Rishabh Pant

आईपीएल की सभी टीमों को अक्टूबर महीने के अंत तक अपनी रिटेंशन लिस्ट BCCI को सौंपनी है। दिल्ली ने अभी तक अपनी रिटेंशन लिस्ट नहीं सौंपी हैं। वहीं अब ऋषभ पंत को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स पंत को रिलीज कर सकती है और पंत मेगा ऑक्शन में बोली के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। दरअसल पंत और दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन DC के अधिकारी पंत को कप्तान बनाने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में पंत दिल्ली की टीम का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि, दिल्ली की टीम का कप्तान कौन हो सकता है।


ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, ऋषभ पंत इस साल मेगा ऑक्शन में नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो कई फ्रैंचाइजी उनपर करोड़ों की बोली लगा सकती है। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। वहीं दिनेश कार्तिक भी पिछले सीजन के बाद ही फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में RCB को एक विकेटकीपर की सख्त जरूरत है। ऐसे में पंत विकेटकीपर होने के साथ-साथ अच्छी कप्तानी भी करते हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स भी पंत पर दाव लगा सकती है। साथ ही लखनऊ भी ऋषभ पंत को हर हाल में अपनी टीम में शामिल कर सकती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story