IPL 2025: क्या ऋषभ पंत तोड़ देंगे दिल्ली कैपिटल्स ने नाता? पंत को लेकर आयी बड़ी खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन के बाद आईपीएल के अगले सीजन में कईं टीमों में होंगे बदलाव, कुछ टीम की कप्तानी में भी बदलाव की संभावना

Kalpesh Kalal
Published on: 16 July 2024 7:01 AM GMT
Rishabh Pant
X

Rishabh Pant (Source_Google)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें एडिशन के बाद पूरे वर्ल्ड क्रिकेट का ध्यान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर जा टिका था। अब जब टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो गया है, तो एक बार फिर से आईपीएल की चर्चा तेज होने लगी है। आईपीएल के अगले साल होने वाले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। मेगा ऑक्शन के बाद टीमों की तस्वीर बदलेंगी और इसी बीच आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

ऋषभ पंत छोड़ सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स का साथ

जी हां... दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का साथ छोड़ सकते हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में खबरें आ रही हैं कि ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने का मन बना लिया है और वो मेगा ऑक्शन में उतरना चाहते हैं। सोमवार रात से ही ये खबरें खूब सुनने को मिल रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में शामिल होने की खबरें

आईपीएल में अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने पिछले ही दिनों बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग को पद से हटा दिया। रिकी पोंटिंग के हटने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के नए कोच की चर्चा हो रही थी और इसी बीच अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान के टीम का साथ छोड़ने की खबरें आ रही है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत बाहर होते हैं तो एक बड़ा झटका लग सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल किए जा सकते हैं पंत

दिल्ली कैपिटल्स के बाय-बाय कहने के बाद ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और खबरें आ रही हैं कि उन्हें लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अपना पूरा जोर लगाएगी। माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत को अपने पाले में करने के बाद उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की जगह कप्तान बना सकती है। वैसे अभी तक ये खबरें पूरी तरह से अफवाहें हैं और इसमें किसी तरह की कोई पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन अगर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ते हैं तो दिल्ली के लिए नए कोच के साथ ही नए कप्तान की तलाश भी करनी होगी।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story