×

मैक्सवेल को खरीदने के लिए होड़, IPL 2021 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन, यहां जानें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। वो 2. 20 करोड़ में बिके हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसर रॉय, एलेक्स हेल्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

Aditya Mishra
Published on: 18 Feb 2021 11:17 AM GMT
मैक्सवेल को खरीदने के लिए होड़, IPL 2021 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन, यहां जानें
X
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए भी अच्छी खासी बोलीं लगाई गई है। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

नई दिल्लीः इस वक्त की बड़ी खबर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) से जुड़ी हुई आ रही है। चेन्नई में आज

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है।

61 स्थानों को भरने के लिए इस वक्त बोलीं लगाई जा रही हैं। इसमें आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी भाग ले रहीं हैं। नीलामी सूची में 164 इंडियन प्लेयर्स के नाम शामिल हैं।

बात करें अगर अभी तक लगने वाली बोलीं की तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें आरसीबी ने खरीदा। जबकि क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। वो 16.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

Maxwell मैक्सवेल को खरीदने के लिए होड़, IPL 2021 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन, यहां जानें (फोटो:सोशल मीडिया)

शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ में खरीदा

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए भी अच्छी खासी बोलीं लगाई गई है। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। आरआर ने उन्हें 4.40 करोड़ में खरीदा है। शिवम दुबे आईपीएल 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

अगर बात करें अन्य प्लेयर्स की तो इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। सीएसके ने 7 करोड़ में बोलीं लगाकर उन्हें खरीदा है।



2. 20 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन स्टीव स्मिथ

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। वो 2. 20 करोड़ में बिके हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसर रॉय, एलेक्स हेल्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

बता दें कि मोईन अली को आरसीबी ने रिलीज किया था। जबकि शकीब-अल-हसन एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये की बोलीं लगाकर इस बार उन्हें खरीदा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story