×

अर्जुन तेंदुलकर की आलोचना पर भड़कीं बहन सारा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अर्जुन की नीलामी से कई लोग नाखुश दिखे और उनकी आलोचना करने लगे। अर्जुन को सोशल मीडिया पर यह कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। अब इस मसले पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर का रिएक्शन सामने आया है।

Ashiki
Published on: 19 Feb 2021 4:06 PM GMT
अर्जुन तेंदुलकर की आलोचना पर भड़कीं बहन सारा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
X
अर्जुन तेंदुलकर की आलोचना पर भड़कीं बहन सारा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इन खिलाड़ियों में एक नाम अर्जुन तेंदुलकर का भी है। जो कि सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। 21 साल के अर्जुन को नीलामी के सबसे आखिर में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। मुंबई इंडियंस के लिए खरीदे जाने के बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन की आलोचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें: IPL स्टार मॉरिस अब भी कोहली से पीछे, टॉप-10 प्लेयर्स की सैलरी चौंका देगी आपको

बहन सारा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अर्जुन की नीलामी से कई लोग नाखुश दिखे और उनकी आलोचना करने लगे। अर्जुन को सोशल मीडिया पर यह कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। अब इस मसले पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर का रिएक्शन सामने आया है। सारा ने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

23 साल की सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भाई अर्जुन को बधाई दी और साथ ही लिखा, 'कोई भी तुमसे यह कामयाबी नहीं छीन सकता। यह बिल्कुल तुम्हारी है। मुझे तुम पर गर्व है।

ये भी पढ़ें: IPL Auctions 2021: हिमाचल के वैभव KKR की टीम में शामिल, मिला बड़ा मौका

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा नेपोटिज्म

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को जैसे ही मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया तभी से ट्विटर पर नेपोटिज्म ट्रेंड करने लगा। लोग ये बात कहने लगे कि नेपोटिज्म के चलते ही अर्जुन को मुंबई की टीम में जगह दी गई है। यहां तक कि अर्जुन के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर की भी खूब आलोचना की गयी।

सपोर्ट में भी उतरे लोग

हालांकि कुछ लोगों की नाराजगी के बावजूद अर्जुन के कई फैंस उनके सपोर्ट में भी उतरे। कई लोगों का मानना है कि अर्जुन अपनी खुद की मेहनत से ही मुंबई में पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने भी अर्जुन को चुने जाने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अर्जुन को खरीदने का फैसला उनकी काबिलियत को को देखकर किया गया।

Ashiki

Ashiki

Next Story