×

IPL 2023 में सबसे मजबूत मिडिल ऑर्डर के साथ उतरेगी रोहित ब्रिगेड, ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

Mumbai Indians full list of players: IPL 2023 के लिए शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। आईपीएल 2023 के लिए हुई इस मिनी नीलामी में 167 करोड़ रुपए में कुल 80 खिलाड़ी ख़रीदे गए। इनमें 29 खिलाड़ी विदेशी रहे। सात टीमों ने स्क्वाड की अधिकतम लिमिट (25) को हासिल किया। आईपीएल 2023 की नीलामी में आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 24 Dec 2022 5:23 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2022 5:24 AM GMT)
Mumbai Indians
X

Mumbai Indians full list of players: IPL 2023 के लिए शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। आईपीएल 2023 के लिए हुई इस मिनी नीलामी में 167 करोड़ रुपए में कुल 80 खिलाड़ी ख़रीदे गए। इनमें 29 खिलाड़ी विदेशी रहे। सात टीमों ने स्क्वाड की अधिकतम लिमिट (25) को हासिल किया। आईपीएल 2023 की नीलामी में आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। कोच्चि में हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर पैसों की बारिश हुई। 2 करोड़ रूपये की बेस प्राइस वाले ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदकर टीम का हिस्सा बनाया। चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्यों ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी तिजोरी खोल दी...

पंड्या और पोलार्ड के जाने से कमजोर हुआ मिडिल ऑर्डर:

आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम पिछले सीजन में एक-एक जीत के लिए तरस गई थी। मुंबई की टीम की मजबूती उसका मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम और ऑलराउंडर्स थे। लेकिन पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या के जाने से मुंबई की टीम को काफी घाटा हुआ था। इस बार टीम के सबसे धाकड़ खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड भी आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में अपने मिडिल ऑर्डर को फिर से मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन के लिए अपनी तिजोरी खोल दी। ग्रीन मुंबई इंडियंस इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हो गए हैं।

भारत दौरे पर मचाया था तहलका:

23 वर्षीय कैमरन ग्रीन आईपीएल में किसी टीम का हिस्सा पहली बार बने हैं। दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कई देर तक टक्कर चली। आखिरकार मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया। मुंबई इंडियंस की टीम से अब हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड विदा ले चुके हैं। ऐसे में अब देखना हैं कि क्या ग्रीन पंड्या-पोलार्ड की जगह ले पाएंगे। अपनी तेज़ गति से गेंदबाज़ी के साथ वो ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए भी काफी मशहूर है। हाल ही में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई तो कैमरून ग्रीन ने ओपनिंग बल्लेबाज़ी करते हुए दो धमाकेदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।

सबसे मजबूत हुआ मुंबई का मिडिल ऑर्डर:

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस सबसे मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी के बाद मिडिल ऑर्डर में चार ऐसे धुआंधार बल्लेबाज़ शामिल हैं, जो किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण की धज्जियां उड़ा देंगे। इस सूची पर ध्यान दिया जाए तो नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव आएंगे। जो दुनिया के सबसे खतरनाक टी-20 बल्लेबाज़ है। उनके बाद 'बेबी डिविलियर्स' के नाम से मशहूर डेवॉल्ड ब्रेविस, टिम डेविड औरकैमरून ग्रीन इस बार मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करेंगे। ऐसे में मुंबई की टीम इस बार सात-आठ बल्लेबाज़ों के साथ खेलने उतरेगी।

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की स्क्वाड:

रोहित शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जोफ़्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, जाय रिचर्ड्सन, सूर्यकुमार यादव, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वाढेरा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, आकाश माधवल, अरशद ख़ान, राघव गोयल, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद.

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story