×

IPL Auction 2023: आईपीएल में आज लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानिए कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार यानी आज खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी में आईपीएल की सभी दस टीमें हिस्सा लेने के लिए तैयार है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों के नाम पर नीलामी में बोली लगेगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Dec 2022 1:33 AM GMT
IPL Auction 2023
X

IPL Auction 2023

IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार यानी आज खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी में आईपीएल की सभी दस टीमें हिस्सा लेने के लिए तैयार है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों के नाम पर नीलामी में बोली लगेगी। बता दें आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 87 स्थान खाली हैं। मिनी ऑक्शन सिर्फ एक ही दिन में समाप्त हो जायेगा। यह करीब सात घंटे तक चलेगा। इसमें मुंबई के पास अभी कुल 13 खिलाड़ियों के स्थान रिक्त है, जबकि नीलामी में सर्वाधिक राशि सनराइजर्स हैदराबाद (42.25 करोड़) के पास होगी। इस मामले में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स 32.20 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी निगाहें:

बता दें आज होने वाले इस मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर सभी टीमों की नज़र होगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, इंग्लैंड के सेम कुर्रान, बेन स्टोक्स और भारत के मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे पर नज़रें टिकी रहेगी। आईपीएल 2023 की नीलामी ग्रैंड हयात होटल कोच्चि, केरल में होगी। आईपीएल 2023 की नीलामी भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगी।

2 करोड़ बेस प्राइस में शामिल ये खिलाड़ी:

बेन स्टोक्स, सैम कुरेन (Sam Curran), नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, टॉम बैंटन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, केन विलियमसन, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, निकोलस पूरन, रिले रोसौव, जेसन होल्डर, रासी वैन डेर डूसन और एंजेलो मैथ्यूज।

1.5 करोड़ बेस में शामिल ये खिलाड़ी:

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जे रिचर्डसन, एडम जैम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मलान, जेसन रॉय और शेरफेन रदरफोर्ड के नाम शामिल हैं।

1 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी:

इस सूची में मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन और डेविड वाइज के नाम शामिल किए गए हैं।

किस टीम के पास बचा कितना पैसा:

1. सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़

2. पंजाब किंग्स: 32.20 करोड़

3. लखनऊ सुपरजायंट्स: 23.35 करोड़

4. मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़

5. चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़

6. दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़

7. गुजरात टाइटन्स: 19.25 करोड़

8. राजस्थान रॉयल्स: 13.20 करोड़

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 8.75 करोड़

10. कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story