×

IPL Auction Vivrant Sharma: कौन हैं विव्रांत शर्मा, जिसे खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी लगा रही थी बड़े दांव

IPL Auction 2023 Vivrant Sharma: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया। कई ऐसे फैसले लिए गए जिसने फैंस को चौंका दिया। जिसे बेस प्राइस से ज्यादा रुपए मिला।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 24 Dec 2022 7:46 AM GMT
Vivrant Sharma SRH Player
X

IPL Auction 2023 Vivrant Sharma (Image: Social Media)

IPL Auction 2023 Vivrant Sharma: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन (IPL 2023) का आयोजन किया गया। इसमें कई ऐसे फैसले लिए गए जिसने फैंस को चौंका दिया। फिर चाहें निकलोस पूरन पर बड़ी रकम खर्च करना हो या फिर विदेशी खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा रुपए खर्च करना हो। इसके अलावा सभी फ्रेंचाइजी एक ऐसे खिलाड़ी के पीछे भी भाग रही थी जिसके चर्चे शायद ही कभी हुआ हो। आईपीएल ऑक्शन 2023 में सैम करन, बेन स्टोक्स या ग्रीन के अलावा एक ऐसा भी खिलाड़ी रहा जिसे बेस प्राइस से कई गुणा ज्यादा रुपए में खरीदा गया।

दरअसल मिनी ऑक्शन में जम्मू के प्लेयर विवरांत शर्मा भी महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। नए साल से पहले विवरांत को बड़ा गिफ्ट मिला है। आईपीएल नीलामी में विवरांत को बहुत बड़ी रकम पर खरीदा गया और वो करोड़पति बन गए। साथ ही विवरांत पहली बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे। हैदराबाद की टीम ने इस विवरांत को 2 करोड़ 60 लाख की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

कौन है विवरांत शर्मा (Who is vivrant Sharma)

विवरांत शर्मा का जन्म 30 अक्टूबर 1999 को जम्मू में हुआ था। वह घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विवरांत को किस्मत से मौका मिला जब जम्मू-कश्मीर टीम के ओपनर कामरान इकबाल चोटिल हो गए थे। इस मौके को उन्होंने जाने नहीं दिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिर इसके बाद विवरांत ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी धमाल मचा दिया। विव्रांत शर्मा गेंद और बल्ले दोनो से ही शानदार प्रदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं पिछले सीजनों में सनराइजर्स हैदराबाद के नेट में काफी प्रभावित किया था। जम्मू-कश्मीर के 23 साल के विवरांत शर्मा ने टी20 में 8 पारियों में 191 रन बनाए हैं, साथ ही 6 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 14 मैच में 519 रन और 8 विकेट शामिल हैं। दरअसल लेग स्पिनर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज विवरांत शर्मा की आईपीएल में बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये ही थी। मगर इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जमकर जंग देखने को मिली।

Vivrant Sharma

जिसमें हैदराबाद की टीम को सफलता हाथ लगी और विवरांत को 2 करोड़ में खरीदा। इससे पहले किसी ने भी उम्मीद नहीं थी कि विवरांत को इतनी बड़ी रकम मिलेगी। बता दें विवरांत के बड़े भाई विकरांत भी क्रिकेटर हैं। अपने बदन भाई के देखकर ही विवरांत ने क्रिकेटर बनने को सोचा। विवरांत पहले दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे, लेकिन अपने भाई को देखकर बाएं हाथ से बैटिंग करने लगे। दरअसल 23 साल के विवरांत अनकैप्ड की कैटेगरी में थे यानी उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। ऐसे में अगर वह इस आईपीएल सीजन में धमाल मचाते हैं, तो उनके लिए बड़ा मौका बन सकता है।

विव्रांत के पीछे क्यों भाग रही थी फ्रेंचाइजी

दरअसल विवरांत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए kkr और srh में जंग देखने को मिली क्योंकि दोनों ही टीम को विवरांत जैसे एक हरफनमौला खिलाड़ी की जरूरत थी। विवरांत पिछले कुछ समय से काफी अच्छे फॉर्म में हैं और बेहतरीन प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद किसी भी कीमत में उन्हें अपने टीम में शामिल करना चाहती थीं क्योंकि साथ ही आईपीएल 2022 के दौरान विवरांत हैदराबाद टीम से बतौर नेट बॉलर जुड़ चुके हैं। बता दें तब अब्दुल समद ने ही उन्हें जोड़ा था।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story