TRENDING TAGS :
IPL 2024 Auction Highlights: पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बने सबसे मंहगे खिलाड़ी, भारतीय अनकैप्ड खिलवाड़ी भी करोड़ों में बिके..
IPL 2024 Auction Highlights: 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीरीज के लिए बेस्ट पॉसिबल टीम तैयार करने के लिए आईपीएल के ऑक्शन में जमकर पैसा खर्च की। ।
IPL 2024 Auction Highlights: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ दूसरे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल(Harshal Patel) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) 3 भारतीय कैप्ड खिलाड़ी भारत के सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे। जो 12 करोड़ रुपये के लगभग प्राइस में खरीदा गया। इस आईपीएल ऑक्शन के साथ फ्रेंचाइजी के 77 स्लॉट के लिए 333 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। लीग की नीलामी आज दुबई में हुई। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल(IPL Governing Council) ने फ्रेंचाइजी को 1166 की सूची सौंपी थी। सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा अपनी इच्छा-सूची (Wish list) देने के बाद, इसमें से कुछ खिलाड़ियों को हटाकर 333 नामों को ही शमिल किया गया है। उनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल थे। मिचेल स्टार्क आईपीएल के इतिहास में सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए। जिन्हें कोलकाता नाइट ने ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।
Live Updates
- 19 Dec 2023 11:58 AM IST
IPL Auction Live Update: 10 फ्रेंचाइजी टीम के पर्स में बचे है इतने पैसे
आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीम के पास लिमिटेड पैसे अकाउंट में बचे हुए है। इसके साथ ही कितने खिलाड़ियों के slot पर ये पैसे खर्च करने है। यहां देखें लिस्ट...
- 19 Dec 2023 11:54 AM IST
IPL 2024 Auction Live Update: आज 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल(IPL Governing Council) ने फ्रेंचाइजी को 1166 की सूची सौंपी और सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा अपनी इच्छा-सूची देने के बाद, इसे घटाकर 333 कर दिया गया। उनमें से 214 भारतीय हैं और 119 विदेशी हैं और दो सहयोगी देशों से हैं।
- 19 Dec 2023 11:52 AM IST
IPL Auction 2024 Live Update: 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए
आईपीएल 2024 के नीलामी में उपलब्ध 77 स्लॉट में से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं। कुल 47 भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जगह दिया गया है।
- 19 Dec 2023 11:48 AM IST
IPL 2024 Auction Live Update: आईपीएल के मिनी आंक्शन में 10 टीमों के बाद 262.95 करोड़ रुपए
आईपीएल नीलामी 2024 के लिए उपलब्ध कुल धनराशि की बात करे तो, 10 फ्रेंचाइजी टीम सामूहिक रूप से 262.95 करोड़ रुपये तक खर्च कर सकती हैं।
- 19 Dec 2023 11:46 AM IST
IPL 2024 Mini Auction Live Update: आईपीएल के शेड्यूल पर अभी भी चल रहा मंथन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल-2024 आयोजित करने के लिए 22 मार्च से मई के अंत तक का समय निर्धारित किया है। अगली गर्मियों में देश में आम चुनावों की तारीखों को ध्यान में रखते हुए टी20 लीग की सटीक तारीखों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि आगामी साल में कैरेबियन और अमेरिका में 4-30 जून तक टी20 विश्व कप खोला जायेगा। आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले टूर्नामेंट के बावजूद, ज्यादातर बोर्डों ने अपने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया है, जो इस लीग के आकर्षण को दर्शाता है।