TRENDING TAGS :
IPL 2024 Auction Highlights: पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बने सबसे मंहगे खिलाड़ी, भारतीय अनकैप्ड खिलवाड़ी भी करोड़ों में बिके..
IPL 2024 Auction Highlights: 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीरीज के लिए बेस्ट पॉसिबल टीम तैयार करने के लिए आईपीएल के ऑक्शन में जमकर पैसा खर्च की। ।
IPL 2024 Auction Highlights: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ दूसरे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल(Harshal Patel) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) 3 भारतीय कैप्ड खिलाड़ी भारत के सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे। जो 12 करोड़ रुपये के लगभग प्राइस में खरीदा गया। इस आईपीएल ऑक्शन के साथ फ्रेंचाइजी के 77 स्लॉट के लिए 333 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। लीग की नीलामी आज दुबई में हुई। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल(IPL Governing Council) ने फ्रेंचाइजी को 1166 की सूची सौंपी थी। सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा अपनी इच्छा-सूची (Wish list) देने के बाद, इसमें से कुछ खिलाड़ियों को हटाकर 333 नामों को ही शमिल किया गया है। उनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल थे। मिचेल स्टार्क आईपीएल के इतिहास में सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए। जिन्हें कोलकाता नाइट ने ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।
Live Updates
- 19 Dec 2023 4:33 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: मिचेल स्टार्क ऑक्शन में लगभग 25 करोड़ में बिकने पर इरफान पठान ने किया ट्विट
मिचेल स्टार्क ऑक्शन में लगभग 25 करोड़ में बिकने पर इरफान पठान ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें मजाकिया अंदाज में इरफान पर लगी बोली का जिक्र किया गया है।
- 19 Dec 2023 4:28 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: 3 सेटों की बिक्री के बाद किस टीम के पर्स में कितना पैसे बचे?
MI - 8.15 Crores
DC - 24.45 Crores
RCB - 11.75 Crores
CSK - 11.60 Crores
GT - 31.85 Crores
KKR - 6.95 Crores
LSG - 6.75 Crores
PBKS - 13.15 Crores
RR - 7.10 Crores
SRH - 3.60 Crores
- 19 Dec 2023 4:05 PM IST
IPL2024 Auction Live Update:मुजीब उर रहमान भी अनसोल्ड
अफगानी प्लेयर मुजीब उर रहमान भी अनसोल्ड रहे है। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी गई थी।
- 19 Dec 2023 4:01 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: तबरेज शम्सी अनसोल्ड
साउथ अफ्रीकन गेंदबाज तबरेज शम्सी पर बोली लगी। जो अनसेल्ड रहे। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रखी गई थी।
- 19 Dec 2023 3:59 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: इश सोढ़ी भी अनसोल्ड
इश सोढ़ी भी अनसेल्ड रहे। इनकी बेस प्राइस 75 लाख थी।
- 19 Dec 2023 3:58 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: अकील हुसैन भी नहीं बिके
अकील हुसैन की बेस प्राइस 50 लाख थी। यह भी अनसोल्ड रहे।
- 19 Dec 2023 3:57 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: वकार सलामखेल अनसोल्ड
अफगानी प्लेयर वकार सलामखेल भी अनसोल्ड रहे।
- 19 Dec 2023 3:56 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: दिलशान मदुशंका मुबंई इंडियंस में शामिल
दिलशान मदुशंका पर 4 करोड़ 60 लाख खर्च करके मुबंई इंडियंस ने खरीदा है।
- 19 Dec 2023 3:50 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: जयदेव उनादकट हैदराबाद में शामिल
जयदेव उनादकट पर बोली लगाई गई। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई थी। जयदेव एक फास्ट बॉलर है। हैदराबाद ने इन्हें 1 करोड़ 60 लाख में खरीद लिया है।
- 19 Dec 2023 3:49 PM IST
IPL2024 Auction Live Update: जोश हेजलवुड अनसोल्ड
जोश हेजलवुड भी अनसोल्ड रहे। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी गई थी।