TRENDING TAGS :
IPL 2024 Auction Highlights: पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बने सबसे मंहगे खिलाड़ी, भारतीय अनकैप्ड खिलवाड़ी भी करोड़ों में बिके..
IPL 2024 Auction Highlights: 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीरीज के लिए बेस्ट पॉसिबल टीम तैयार करने के लिए आईपीएल के ऑक्शन में जमकर पैसा खर्च की। ।
IPL 2024 Auction Highlights: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ दूसरे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल(Harshal Patel) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) 3 भारतीय कैप्ड खिलाड़ी भारत के सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे। जो 12 करोड़ रुपये के लगभग प्राइस में खरीदा गया। इस आईपीएल ऑक्शन के साथ फ्रेंचाइजी के 77 स्लॉट के लिए 333 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। लीग की नीलामी आज दुबई में हुई। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल(IPL Governing Council) ने फ्रेंचाइजी को 1166 की सूची सौंपी थी। सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा अपनी इच्छा-सूची (Wish list) देने के बाद, इसमें से कुछ खिलाड़ियों को हटाकर 333 नामों को ही शमिल किया गया है। उनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल थे। मिचेल स्टार्क आईपीएल के इतिहास में सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए। जिन्हें कोलकाता नाइट ने ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।
Live Updates
- 19 Dec 2023 3:10 PM IST
IPL Auction Live Update: फिलीप सॉल्ट अनसोल्ड
इंग्लिश विकेट कीपर फिलीप सॉल्ट पर बोली लगी। जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख थी। वे अनसोल्ड रहे।
- 19 Dec 2023 3:08 PM IST
IPL Auction Live Update: ऑक्शन का सेट 3 कैप्ड विकेट कीपर
पहले और दूसरे सेट के बाद अब तीसरे सेट की निलामी शुरु की गई। जिसमें विश्व के बेहतरीन विकेट कीपर के निलामी के साथ शुरुआत की गई।
- 19 Dec 2023 2:44 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: क्रिस वोक्स को पंजाब ने किया वेलकम
इंग्लिश खिलाड़ी क्रिस वोक्स पर बोली लगी। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रही। जिसे खरीदने में पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। 4 करोड़ 20 लाख में क्रिस वोक्स को पंजाब द्वारा खरीदा गया।
- 19 Dec 2023 2:29 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: डेरिल मिचेल 14 करोड़ में चेन्नई के साथ हुए सोल्ड
डेरिल मिचेल उतरे निलामी में, 1 करोड़ बेस प्राइस के साथ बोली लगी। इस खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बोलीयों की टक्कर चली। जिसके बाद बोली लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरी। 14 करोड़ की प्राइस पर बोली पहुंच गई है। फाइनली चेन्नई ने डेरिल मिचेल को अपनी टीम में 14 करोड़ में शामिल कर लिया है।
- 19 Dec 2023 2:20 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: हर्षल पटेल की निलामी, पंजाब में हुए शामिल
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर बोली लगी। जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रही। 11 करोड़ 75 लाख में पंजाब किंग्स ने हर्षल को शामिल कर लिया है।
- 19 Dec 2023 2:17 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: गेराल्ड कोएट्जी पर लगी बोली
गेराल्ड कोएट्जी को 5 करोड़ में मुबंई इंडियंस ने खरीदा। जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रहा।
- 19 Dec 2023 2:07 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: पैट कमिंस अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी, हैदराबाद में हुए शामिल
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस पर बोली जिन्हें खरीदने में लगभग सभी फ्रेनचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रही। पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद में शामिल किया गया।
- 19 Dec 2023 2:06 PM IST
IPL 2024 Auction Live Update: अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात के साथ
अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात के साथ गए, उन्हें 50 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
- 19 Dec 2023 2:00 PM IST
IPL 2024 Auction Live: भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर का चेन्नई में स्वागत
भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर बोली लगी। जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रहा। जिन्हें चेन्नई ने 4 करोड़ में खरीदा।
- 19 Dec 2023 1:56 PM IST
IPL 2024 Auction Live: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का चेन्नई में WELCOME
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र पर बोली लगी। जिन्हें खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने खूब दिलचस्पी दिखाई। 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।