×

Mitchell Starc: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने मिशेल स्टार्क, इस टीम ने लुटाए लगभग 25 करोड़ रुपए

IPL Auction 2024 Mitchell Starc: अब तक के सबसे महंगे बिकने वाला खिलाड़ी मिचेल स्टार्क बन चुके हैं। उन पर 2024 के आईपीएल की नीलामी के लिए लगभग 25 करोड रुपए तक बरसाए गए हैं

Sachin Hari Legha
Published on: 19 Dec 2023 11:16 AM GMT
Mitchell Starc
X

Mitchell Starc (photo. Social Media)

IPL Auction 2024 Mitchell Starc: आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे बिकने वाला खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) बन चुके हैं। उन पर 2024 के आईपीएल की नीलामी (IPL Auction 2024) के लिए लगभग 25 करोड रुपए तक बरसाए गए हैं। खिलाड़ी ने 2023 के वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। लिहाजा उनको हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम स्क्वाड में देखना चाहती थी। ऐसे में इस खिलाड़ी पर इतना पैसा लगा स्वाभाविक सा प्रतीत होता है।

इस टीम ने स्टार्क पर लुटाए करोड़ों रुपए

आपको बताते चलें कि 2024 के आईपीएल की नीलामी के दौरान जैसे ही मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का नाम सामने आया, तो सभी टीमों के कान खड़े हो गए। उनकी बेस प्राइस से दिल्ली कैपिटल ने शुरुआत की। शुरू में मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने भी दिल्ली के सामने मिचेल स्टार्क को लेकर फाइट की, लेकिन उसके बाद दिल्ली ने हाथ झड़क दिए।

फिर कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान में उतरी और मिचेल स्टार्क पर बोली लगाना शुरू किया। उनके साथ दूसरी ओर गुजरात टाइटंस भी तैयार हो गई। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच मिचेल स्टार्क को लेकर लंबी मशक्कत छिड़ गई। इस प्लेयर को लेकर नीलामी का समय शायद सबसे लंबा रहा होगा। काफी डिस्कशन और चर्चा के बाद खिलाड़ी के लिए गुजरात टाइटंस ने 24 करोड़ 50 लाख रुपए तक लगा डाले।

मगर उसके बाद गौतम गंभीर के साथ चर्चा करके केकेआर की ओर से मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) पर 24 करोड़ 75 लाख रुपए तक की बेट लगाई गई। इसके बाद आशीष नेहरा और फ्रेंचाइजी के मालिकों के बीच गहन चर्चा हुई और उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। लिहाजा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर मिचेल स्टार्क बन गए। जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए में अपनी टीम स्क्वाड में शामिल किया।


Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story