×

IPL में सबसे महंगे बिकने वाले ये विदेशी प्लेयर्स, अक्सर प्रदर्शन में रहे Flop, क्या Sam Curran बदल पाएंगे ये पैटर्न

IPL Most Expensive Players Records: आईपीएल ऑक्शन को लेकर दुनियाभर के फैंस पिछले कुछ महीनों से काफी एक्साइटेड थें। जिसके बाद आज इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 23 Dec 2022 12:49 PM GMT (Updated on: 23 Dec 2022 2:11 PM GMT)
Most Expensive Players in ipl history
X

Most Expensive Player Sam Curran (Image: Social Media)

IPL Most Expensive Players Records: आईपीएल ऑक्शन को लेकर दुनियाभर के फैंस पिछले कुछ महीनों से काफी एक्साइटेड थें। जिसके बाद आज इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम रिवील हो चुका है। इंग्लैंड के बेस्ट खिलाड़ी सैम करण अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम को पंजाब की टीम ने 18.5 करोड़ में खरीदा है। सैम के अलावा निक्लोस पूरन, ग्रीन और बेन स्टोक्स भी महंगे बिके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्सर महंगे बिकने वाले विदेशी प्लेयर्स सीजन में या यूं कहें कि प्रदर्शन में फ्लॉप साबित हुए हैं। आइए नजर डालते हैं उन प्लेयर्स की लिस्ट पर जो महंगे तो जरूर बिके लेकिन उनका परफॉर्मेंस खराब रहा:

आईपीएल के ये सबसे महंगे खिलाड़ी परफॉर्मेंस में रहें फ्लॉप

क्रिस मॉरिस (Chris Morris)

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी क्रिस मॉरिस आईपीएल (IPL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें नीलामी में 16.25 करोड़ में खरीदा था। लेकिन पूरे सीजन में मॉरिस ने जिस तरह का प्रदर्शन आईपीएल 2021 में किया वह कहीं से भी सराहनीय नहीं था। महंगे खिलाड़ी होने के कारण फैंस को भी मॉरिस से ज्यादा उम्मीदें थीं जिसपर वह खतरे नहीं उतरे।

झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson)

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों (Most Expensive Players in IPL) की लिस्ट में झाय रिचर्डसन का भी नाम शामिल है। लेकिन झाय रिचर्डसन के खराब प्रदर्शन ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। दरअसल साल 2021 में IPL में पंजाब किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। बता दें एक बार फिर पंजाब किंग्स ने कई महंगे खिलाड़ी खरीदे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन उनके सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस बार भी फैंस की उम्मीद उनसे जुड़ गई हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)

एक ऐसा नाम जिसको विपक्षी टीम पर करारा प्रहार के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से मैक्सवेल का प्रदर्शन फैंस को निराश किया है। बता दें ज्यादातर IPL टीमें मैक्सवेल को इसलिए चुनती हैं, क्योंकि उन्हें उसमें एक्स फैक्टर नजर आता है, लेकिन 2014 IPL सीजन के अलावा मैक्सवेल का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि मैक्सवेल को ज्यादा पैसे इसलिए मिलते रहते हैं, क्योंकि उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए शानदार रहा है। मैक्सवेल को साल 2010 में पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम से जोड़ा था, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत बुरा रहा। जिसके बाद प्रीति जिंटा (Pretty Zinta) की टीम ने उन्हें आईपीएल 2021 के लिए रिलीज कर दिया था।

निकलोस पूरन (Nicholas Pooran)

वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी निकलोस पूरन भी सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक है लेकिन पूरन का भी प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा है। पूरन ने भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। एक बार फिर पूरन महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 15 करोड़ में बिकने वाले इस खिलाड़ी से इस बार भी फैंस को काफी उम्मीदें होंगी।

काइल जैमिसन (Kyle Jamieson)

साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लंबे कद के खिलाड़ी काइल जैमिसन को 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन वह भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया। बता दें जैमीसन ने मेगा ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर भी नहीं कराया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन खिलाड़ियों की तरह सैम करण भी फैंस को निराश करते हैं या इस ना चलने वाली पैटर्न को तोड़कर खुद को हर मायने में बेहतर साबित करते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story