IPL 2023 Full Schedule: आईपीएल 2023 पूरा शेड्यूल हुआ जारी, 31 मार्च को चेन्नई-गुजरात में होगी पहली भिड़ंत

IPL 2023 Full Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार देर शाम आईपीएल 2023 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। आईपीएल में इस बार कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 17 Feb 2023 12:19 PM GMT (Updated on: 17 Feb 2023 12:30 PM GMT)
IPL 2023 Full Schedule
X

IPL 2023 Full Schedule

IPL 2023 Full Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार देर शाम आईपीएल 2023 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। आईपीएल में इस बार कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार 2 ग्रुप में टीमों को बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले 21 मई तक होंगे। जबकि आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जायेगा। आईपीएल में ओपनिंग मैच गुजरात टाइन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। इसमें गुजरात की कप्तानी हार्दिक पंड्या के पास होगी तो चेन्नई के कप्तान धोनी होंगे।

गत विजेता गुजरात टाइटंस के सामने धोनी बनेंगे चुनौती:

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने इसका पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईपीएल का पहला मुकाबला गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई की टीम के बीच होगा। टीम इंडिया के वर्तमान टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह आईपीएल 2023 में कुल 74 मुकाबले होंगे।

इस बार आईपीएल में होंगे 18 डबल हेडर:

बता दें आईपीएल का रोमांच इस बार करीब दो महीनों तक तक नॉन स्टॉप चलेगा। इसमें कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल की टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। आईपीएल 2023 के सीजन का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार कुल 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2023 के दौरान 18 दिन एक दिन में दो मैच होंगे। सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर एक टीम ग्रुप स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी।

दोनों ग्रुप में इस प्रकार होगी टीमें:

ग्रुप-ए:

1. मुंबई इंडियंस

2. कोलकाता नाइट राइडर्स

3. राजस्थान रॉयल्स

4. दिल्ली कैपिटल्स

5. लखनऊ सुपर जायंट्स

ग्रुप-बी:

1. चेन्नई सुपर किंग्स

2. पंजाब किंग्स

3. सनराइजर्स हैदराबाद

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

5. गुजरात टाइटन्स

इस बार इन 12 जगहों पर होंगे मैच:

बता दें आईपीएल 2023 सीजन के मैच अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला के स्टेडियम पर मुकाबले खेले जाएंगे। गुवाहाटी और धर्मशाला में भी फैंस इस बार आईपीएल का लुफ्त उठा पाएंगे। वहीं जोधपुर इस बार आईपीएल के मैचों कि मेजबानी से वंचित रह गया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story