×

T20 World Cup 2022 ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे ने एकतरफा मुकाबले में आयरलैंड को हराया, सिकंदर रजा का रहा शानदार प्रदर्शन

T20 World Cup 2022 ZIM vs IRE: आज टी20 विश्व कप में चौथा मैच में आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम आमने-सामने हुई, जिस मैच में ZIM ने IRE को 31 रन से हराया।

Prashant Dixit
Published on: 17 Oct 2022 12:30 PM GMT (Updated on: 17 Oct 2022 12:52 PM GMT)
T20 World Cup 2022 Zim vs IRE
X

T20 World Cup 2022 Zim vs IRE (Social Media)

T20 World Cup 2022 ZIM vs IRE: आज टी20 विश्व कप में चौथा मैच में आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम आमने-सामने हो रही है। यह मैच आज 17 अक्टूबर को ओवल स्टेडियम होबर्ट में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम के विश्व कप के मुख्य मुकाबलें में पहुंचने की उम्मीद करेंगी। आपको बता दें, इस बार टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन आस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक होने वाला है। आज के इस मैच में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर के पहले गेंदबाजी चुनी है।

आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे की फुल स्क्वाड औऱ प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड की फुल स्क्वाड - एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, कोनोर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और ग्रैहम हुमे।

आयरलैंड प्लेइंग इलेवन - एंड्रू बलबिर्नी (कप्तान), पॉल स्टिरलिंग, लोर्कन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, गैरथ डेलनि, मार्क डाइर, सिमी सिंह, बैरी मक्कार्थी और जोशुआ लिटिल।

जिम्बाब्वे की फुल स्क्वाड - क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकबवा, तेंदई चटारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुंबा और सीन विलियम्स।

ज़िम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन - रेगिस चक्काबा (विकेट कीपर), क्रैग इरविन (कप्तान), वेस्ली मधेवरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, लुके जोंग्वे, टेंडाई चतारा, रिचर्ड नगरवा और ब्लेसिंग मुजर्बानी।

Live Updates

  • 17 Oct 2022 12:51 PM GMT

    T20 World Cup 2022 ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे की टीम ने आयरलैंड को आज खेलें गए टी20 विश्व कप के चौथें मैच में 31 रन से हरा दिया। जिस मैच में सबसे ज्यादा रन जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा ने 82 बनाएं। तो गेंदबाजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन जिम्बाब्वे के ही ब्लेसिंग मुजर्बानी ने 23 रन देकर के 3 विकेट लिए।

  • 17 Oct 2022 12:31 PM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 16-20 ओवर: आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना पाई और मैच को 31 रन से हार गई। कर्टिस कैंपर ने सबसे ज्यादा टीम के लिए 27 रन बनाएं। आयरलैंड ने आखिरी के 5 ओवर में 1 विकेट खोकर के 41 रन बनाएं

  • 17 Oct 2022 12:09 PM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 11-15 ओवर: आयरलैंड की टीम ने 11 से 15 ओवर के बीच कुल 5 ओवर में 3 विकेट खोकर के 35 रन बनाएं। इस दौरान जरूरी रन रेट फिर बढ़ा और 14.60 रन प्रति ओवर पहुंच गया। इस दौरान आयरलैंड की टीम ने अपने 100 रन भी पूरे किए।

  • 17 Oct 2022 11:49 AM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 6-10 ओवर: आयरलैंड की टीम ने अपने 6 से 10 ओवर के बीच कुल 5 ओवर में एक विकेट खोकर के 37 रन बनाएं। इस दौरान टीम के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर के 11.10 तक जा पहुंचा। आयरलैंड के कर्टिस कैंपर 21 रन बनाकर के क्रीज पर मौजूद है।

  • 17 Oct 2022 11:32 AM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 1-5 ओवर: जिम्बाब्वे से मिलें 175 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए आयरलैंड ने अपने 4 विकेट मात्र 5 ओवर के अन्दर की गवां दिए थें। जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरवा और ब्लेसिंग मुजर्बानी ने 2-2 विकेट झटकें। इस दौरान आयरलैंड का स्कोर 5 ओवर में 30 रन पर 4 विकेट हो गया जबकि जरूरी रन रेट बढ़कर के 9.67 का पहुंच गया।

  • 17 Oct 2022 10:52 AM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 16-20 ओवर: ज़िम्बाब्वे की टीम ने आखिरी के 5 ओवर में कुल 3 विकेट खोकर के 44 रन जोड़े। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में कुल 7 विकेट खोकर के 174 रन बनाएं और आयरलैंड को 175 रन का विशाल लक्ष्य लिया है। सिकंदर रजा 82 रन बनाकर के आखिरी गेंद पर आउट हुए।  

  • 17 Oct 2022 10:20 AM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 11-15 ओवर: ज़िम्बाब्वे की टीम ने 11 से 15 ओवर के बीच कुल 5 ओवर में बिना विकेट खोएं 51 रन जोड़ और टीम का नेट रन रेट उठकर के 8.67 पर पहुंच गया। इसी दौरान टीम के ऑलराउडर खिलाड़ी सिकंदर रजा ने 26 गेंद में अपना 6वां अर्धशतक भी पूरा किया।

  • 17 Oct 2022 9:59 AM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 6-10 ओवर: ज़िम्बाब्वे की टीम ने 6 से 10 ओवर यानी कुल पांच ओवर में 41 रन जोड़े और दो विकेट गवाएं। यह दोनों विकेट आयरलैंड के लिए सिमी सिंह ने झटकें। सिकंदर रजा 16 गेंद में 29 रन बनाकर मैदान मौजूद। इस दौरान नेट रन रेट बढ़कर के 7.90 पर पहुंच गया। 

  • 17 Oct 2022 9:37 AM GMT

    T20 World Cup ZIM vs IRE Live 1-5 ओवर: टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने पहले पांच ओवर में 2 विकेट खोकर के 37 रन बनाएं यह दोनों विकेट आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने झटकें है। इन 5 ओवर में ज़िम्बाब्वे का नेट रन रेट 7.40 का रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story