×

सऊदी अरब में किया इरफान पठान ने निकाह, बेगम सफा बेग करती हैं मॉडलिंग

Newstrack
Published on: 5 Feb 2016 11:28 AM GMT
सऊदी अरब में किया इरफान पठान ने निकाह, बेगम सफा बेग करती हैं मॉडलिंग
X

लखनऊ. स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले इरफान पठान ने सऊदी अरब के जेद्दा में मॉडल सफा बेग से निकाह कर लिया है। सोशल मीडिया पर इरफान पठान, सफा बेग और निकाह के कार्ड की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक, इरफान पठान बीते रविवार को परिवार के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले कुछ रस्में उनके घर पर ही अदा की गईं थीं।

इरफान पठान के निकाह का कार्ड। इरफान पठान के निकाह का कार्ड।

कौन है सफा ?

* सफा भले ही दुबई में रहती हैं, लेकिन मूल रूप से वो भारतीय हैं।

* इरफान पठान की बेगम सफा हैदराबाद की रहने वाली हैं।

* दोनों की पहली मुलाकात दुबई में ही हुई थी।

* ये निकाह दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ है।

एक्स-गर्लफ्रेंड शिवांगी के साथ इरफान पठान। एक्स-गर्लफ्रेंड शिवांगी के साथ इरफान पठान।

इनसे रह चुका है अफेयर

* इरफान पठान करीब 6 साल से ज्यादा शिवांगी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

* शिवांगी से उन्हें पहली ही नजर में प्यार हो गया था।

* दोनों की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी।

* इरफान पठान उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे।

* लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी करने वाले थे।

* इरफान पठान की एक्स-गर्लफ्रेंड शिवांगी चार्टड अकाउंटेंट थीं।

* अचानक 2012 में उनकी राहें जुदा हो गईं।

* दोनों के परिवारों का इस शादी के राजी न होना इसकी वजह बताया गया।

Newstrack

Newstrack

Next Story