×

TWITTER पर इरफान ने शेयर की बेगम के साथ ये फोटो, फैंस को कहा थैंक्यू

Admin
Published on: 8 Feb 2016 10:30 AM GMT
TWITTER पर इरफान ने शेयर की बेगम के साथ ये फोटो, फैंस को कहा थैंक्यू
X

लखनऊ: ऑल राउंडर इरफान पठान ने सोशल साइट्स पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेगम सफा बेग के साथ नजर आ रहे हैं। निकाह के बाद दोनों की साथ में ये फोटो सामने आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया है। इरफान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, '' शायद मैं अपने जीवन के सबसे सुहाने और खूबसूरत दौर में प्रवेश कर रहा हूं। हम दोनों की तरफ से सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।"

निकाह के बाद सामने आई ये तस्वीर निकाह के बाद सामने आई ये तस्वीर

हाल ही में इरफान पठान ने सऊदी अरब के जेद्दा में मॉडल सफा बेग से निकाह किया है। सोशल मीडिया पर इरफान पठान, सफा बेग और निकाह के कार्ड की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थीं। जेद्दा रवाना होने से पहले कुछ रस्में उनके घर पर ही अदा की गईं थीं।

इरफान पठान के निकाह का कार्ड। इरफान पठान के निकाह का कार्ड।

कौन हैं सफा ?

* सफा भले ही दुबई में रहती हैं, लेकिन मूल रूप से वो भारतीय हैं।

* इरफान पठान की बेगम सफा हैदराबाद की रहने वाली हैं।

* दोनों की पहली मुलाकात दुबई में ही हुई थी।

* ये निकाह दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ है।

एक्स-गर्लफ्रेंड शिवांगी के साथ इरफान पठान। एक्स-गर्लफ्रेंड शिवांगी के साथ इरफान पठान।

इनसे रह चुका है अफेयर

* इरफान पठान करीब 6 साल से ज्यादा शिवांगी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

* शिवांगी से उन्हें पहली ही नजर में प्यार हो गया था।

* दोनों की पहली मुलाकात साल 2003 में हुई थी।

* इरफान पठान उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे।

* लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी करने वाले थे।

* इरफान पठान की एक्स-गर्लफ्रेंड शिवांगी चार्टड अकाउंटेंट थीं।

* अचानक 2012 में उनकी राहें जुदा हो गईं।

* दोनों के परिवारों का इस शादी के राजी न होना इसकी वजह बताया गया।

Admin

Admin

Next Story