Vinesh Phogat: क्या विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी को कर रही है ज्वॉइन? पूर्व सीएम ने सचिन तेंदुलकर का नाम लेकर दिया जवाब

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम के साथ दिल्ली में उनके निवास पर मुलाकात की।

Kalpesh Kalal
Published on: 24 Aug 2024 5:23 AM GMT
Vinesh Phogat
X

Vinesh Phogat (Source_Social Media)

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर बाहर कर दिया गया था। विनेश फोगाट अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंच चुकी थी, लेकिन इस मुकाबले से पहले उन्हें ओवरवेट की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। जिसके बाद से ही विनेश फोगाट लगातार चर्चा में है। पिछले ही शनिवार को पेरिस से देश लौटी विनेश फोगाट का अब मुलाकात का दौर जारी है।

विनेश फोगाट में दिल्ली में प्रियंका गांधी और भूपिंदर सिंह हुड्डा से की मुलाकात

ओलंपिक में मेडल के करीब पहुंचकर भी मेडल से चूकी विनेश फोगाट वतन लौटने के बाद से ही लगातार अलग-अलग शख्स से मुलाकात कर रही है, जिसमें शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के निवास पर मुलाकात की। विनेश फोगाट अपने पति सोमवीर राठी के साथ दिल्ली इन कांग्रेसी नेता से मुलाकात करने पहुंची थी, जहां उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विनेश फोगाट के कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अटकलें तेज

पिछले शनिवार को विनेश फोगाट को पेरिस से वतन वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के पिकअप करने के लिए पहुंचने के बाद अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बात की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में अब विनेश फोगाट के कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने की अटकले लगाई जा रही हैं। ये चर्चा अब तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका जवाब हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जवाब दिया है।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा- विनेश हमारे देश की खिलाड़ी, खिलाड़ी किसी पार्टी के नहीं

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपिंदर सिंह हुड्डा से जब सवाल किया गया कि क्या विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन कर रही है, तो इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि, "यह एक काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते, वे पूरे देश के होते हैं। अगर कोई उनकी पार्टी में शामिल होगा तो पता चल जाएगा। जो कोई भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं। आना न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है आज वे हमारी देश की खिलाड़ी हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ, उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए।"

विनेश को सचिन तेंदुलकर की तरह राज्यसभा में करे मनोनीत- हुड्डा

इसके बाद आगे उन्होंने विनेश फोगाट के साथ न्याय होने से लेकर उन्हें पूरा सम्मान देने की बात करते हुए कहा कि, "मैंने पहले कहा था विनेश को वही सम्मान दिया जाना चाहिए जो स्वर्ण पदक विजेता को दिया जाता है। उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया। सरकार ने उनके लिए रजत पदक सम्मान की घोषणा की। जैसे सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था, वैसे ही विनेश फोगाट को भी राज्यसभा के मनोनीत करें। क्योंकि उनके साथ ज्यादती हुई है न्याय नहीं मिला।"

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story