×

Aditi Hundia: कौन हैं इशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फेल

Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट बल्लेबाज ईशान किशन अक्सर अपनी शानदार बल्लेबाजी और पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 10 Dec 2022 11:29 AM GMT
Indian cricketer Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia
X

Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia (Image: Social Media)

Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट बल्लेबाज ईशान किशन अक्सर अपनी शानदार बल्लेबाजी और पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर ईशान के चर्चे तेज हैं। वजह है ईशान किशन का दोहरा शतक। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ईशान ने दोहरा शतक जड़ दिया है और इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इशान के इस कमाल के परफॉर्मेस के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हालांकि ईशान की बल्लेबाजी की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे हैं। आपको बता दें कि ईशान इस समय सुपरमॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिसको लेकर वह सुर्खियां भी बटोरते हैं। हालांकि ने ईशान ने अपने इस रिश्ते को लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है। अदिति को आईपीएल में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया है।

कौन है अदिति हुंडिया

अदिति की बात करें तो अदिति पेशे से म्यूजिकल आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों को लोग खूब पसंद करते हैं। 14 जनवरी, 1997 को राजस्थान के जयपुर में जन्मीं अदिति हुंडिया मॉडल भी है।वह साल 2018 में पोलैंड में मिस सुपरनेशनल कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करके भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साथ ही 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

आईपीएल से बटोरी थीं सुर्खियों में

दरअसल एक मडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदित आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फैंन हैं।


वह साल 2019 में ईशान किशन की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चीयर करने के दौरान सुर्खियों में आई थी। इसके बाद से ही अदिति और ईशान के रिश्ते को लेकर काफी चर्चे रहते हैं। हालांकि अभी तकदोनों ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं इंस्टाग्राम पर अदिति के ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं लेकिन वे मात्र 44 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें से एक ईशान किशन भी हैं। फैंस भी अदिति के पोस्ट पर लाइक्स, कमेंट्स और शेयर करते रहते हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story