×

निशानेबाजी विश्व कप में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने बढ़ाया देश का मान, जीता गोल्ड मेडल

ISSF World Cup 2022: टोक्यो के चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 (ISSF World Cup 2022) विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इसमें भारत की तरफ से युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 17 July 2022 1:50 AM GMT
ISSF World Cup 2022
X

Aishwary Pratap Singh Tomar (Photo: Twitter)

ISSF World Cup 2022: भारत को आईएसएसफ विश्व कप में 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। देश के युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Aishwarya Tomar) ने शनिवार को निशानेबाजी विश्व कप में (ISSF World Cup 2022) देश का नाम रोशन किया है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह (Aishwarya Tomar) ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर कब्जा जमाया। इससे पहले क्वालीफिकेशन दौर में भी भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पहले स्थान पर थे। इससे पहले भी 21 साल के इस युवा निशानेबाज ने भारत का मान बढ़ाया है।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट कर जताई खुशी:

टोक्यो के चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 (ISSF World Cup 2022) विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इसमें भारत की तरफ से युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसकी जानकारी भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट कर दी। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्विटर पर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ((Aishwarya Tomar)) को बधाई देते हुए लिखा कि ''भारत के लिए स्वर्ण। टोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 (ISSF World Cup 2022) विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। बहुत-बहुत बधाई।''

दूसरी बार जीता है गोल्ड:

21 साल की उम्र में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर देश का मान बढ़ा रहे हैं। ऐश्वर्य प्रताप ने लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैं। इससे पहले उन्होंने 2021 में दिल्ली में हुए विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में भी गोल्ड मेडल जीतकर सनसनी मचाई थी। अब उन्होंने टोक्यो में हुए इस मुकाबले में फिर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हालांकि ऐश्वर्य प्रताप ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देशवासियों को निराश किया था। उस समय वो अपने इवेंट में 21वें स्थान पर रहे थे।

विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में पहले पायदान पर भारत:

बता दें विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के पास गुरूवार तक तीन गोल्ड मेडल, चार सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल था। लेकिन ऐश्वर्य प्रताप ने निशानेबाजी के 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में भी देश के नाम एक और गोल्ड मेडल किया। अब भारत के पास विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक हो गए हैं। भारत अभी तक विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में पहले पायदान पर बरकरार हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story