×

बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जारी, जापान ओपन से बाहर हुए लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल

Japan Open 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को पदक दिलाने वाले लक्ष्य सेन जापान ओपन 2022 से बाहर हो गए हैं। उनको जापान के के खिलाड़ी केंता निशिमोतो ने हरा दिया। जापान के केंता निशिमोतो को बैडमिंटन में 21वीं वरीयता प्राप्त है। लेकिन उन्होंने लक्ष्य को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि लक्ष्य ने मैच को बचाने के लिए करीब एक घंटे से अधिक समय तक संघर्ष किया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 1 Sep 2022 12:18 PM GMT
Japan Open 2022
X

Japan Open 2022: कॉमनवेल्थ खेल के बाद से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। चोट के कारण पीवी सिंधु ने अभी खेल से दूरी बना रखी है। वहीं अन्य स्टार खिलाड़ी भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं। पीवी सिंधु की गैरमौजूदगी के बाद सारी उम्मीद लक्ष्य सेन, श्रीकांत और साइना नेहवाल पर टिकी हुई थी। लेकिन ये खिलाड़ी फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। पहले वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में इनका लचर प्रदर्शन देखने को मिला था। अब उसके बाद जापान ओपन में भी भारत को बड़ा झटका लगा है।

लक्ष्य सेन को मिली हार:

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को पदक दिलाने वाले लक्ष्य सेन जापान ओपन 2022 से बाहर हो गए हैं। उनको जापान के के खिलाड़ी केंता निशिमोतो ने हरा दिया। जापान के केंता निशिमोतो को बैडमिंटन में 21वीं वरीयता प्राप्त है। लेकिन उन्होंने लक्ष्य को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि लक्ष्य ने मैच को बचाने के लिए करीब एक घंटे से अधिक समय तक संघर्ष किया। लेकिन उन्हें फिर भी हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को निशिमोतो के खिलाफ 21-18, 14-21, 13-21 के अंतर से इस मुकाबले में हार मिली।

साइना नेहवाल ने किया निराश:

बता दें साइना नेहवाल भी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है। पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में साइना को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जापान ओपन में उनसे फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो उस पर खरा नहीं उतर पाए। इस टूर्नामेंट में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से हुआ। अकाने यामागुची को साइना बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाई। उनको लगातार दो गेम में हार का सामना करना पड़ा। नेहवाल ने यह मुकाबला 30 मिनट से भी कम समय में 9-21, 17-21 से गंवा दिया।

गायत्री और ट्रीसा की जोड़ी भी नहीं कर पाई कमाल:

भारतीय खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की जोड़ी भी जापान ओपन में कुछ खास नहीं कर पाई। उन्हें थाईलैंड की जोंगकोलफन और राविंदा ने 21-17, 21-18 से हराया।

श्रीकांत भारत की एकमात्र उम्मीद:

लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल के बाहर होने के बाद जापान ओपन में किदांबी श्रीकांत ही भारत की एकमात्र उम्मीद बन गए हैं। उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली जि जिया को बुरी तरह हराया। श्रीकांत ने चौथी वरीयता प्राप्त ली जि जिया को 22-20, 23-21 से हरा दिया। इसके साथ वो जापान ओपन के दूसरे राउंड में जगह बनाने में कामयाब हुए। इससे पहले उनका प्रदर्शन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बेहद खराब रहा था।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story