×

Asia Cup 2023 IND vs NEP: टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्पिनर गेंदबाज लौटे मुंबई, जानें क्या है वजह

Asia Cup 2023 IND vs NEP: जसप्रीत बुमराह अपने पर्सनल रीजन के कारण मुंबई आ गए हैं। श्रीलंका में एशिया कप खेल रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को भारत का सामना नेपाल से होना है। ऐसे में स्पिनर गेंदबाज टीम के साथ नहीं होंगे।

Yachana Jaiswal
Published on: 4 Sep 2023 2:27 AM GMT
Asia Cup 2023 IND vs NEP: टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्पिनर गेंदबाज लौटे मुंबई, जानें क्या है वजह
X
Jaspreet Bumrah (Pic Credit-Social Media)

Asia Cup 2023 IND vs NEP Jaspreet Bumrah: एशिया कप 2023 में टीम इंडिया सोमवार को दूसरा मैच खेलने वाली है। लेकिन इसके पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह कोलंबो से मुंबई वापस लौट आए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह अपने व्यक्तिगत कारणों से भारत वापस लौट आए है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कारण नहीं बताया गया है। जसप्रीत बुमराह के अचानक कोलंबो से मुंबई लौटने के पीछे की वजह क्या है इसका कोई विशेष कारण साझा भी साझा नहीं किया गया है। लेकिन इस तेज गेंदबाज का वापस भारत लौटना रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली भारतीय टीम के अलावा फैंस के लिए भी एक तगड़ा झटका माना जा रहा है।

बीच भंवर में टीम को छोड़ वापस लौटे बुमराह,

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार को आमने-सामने थी। पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने उतरे थे। बुमराह मुख्य तौर पर एक सफल गेंदबाज है। उनकी बल्लेबाजी टीम के साथ फैंस के लिए भी सरप्राइजिंग रहीं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को बारिश के कारण गेंदबाजी करने का मौका पाकिस्तान के खिलाफ नहीं मिल पाया। भारतीय टीम सोमवार को नेपाल के खिलाफ खेलने उतरेगी। टीम अगर इस मुकाबले को जीतती है तो सुपर 4 में पहुंच जाएगी। वहीं, इसके बाद सुपर-4 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। एशिया कप सुपर-4 राउंड के मुकाबले 6 सितंबर से खेले जाएंगे।

आयरलैंड सीरीज में हुई थी बुमराह की वापसी

लंबे चोट के ब्रेक से उबरने के बाद एक महीने पहले ही बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बुमराह की वापसी हुई थी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के कप्तान थे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैदान से दूर रहे थे। इस दौरान बुमराह ने आईपीएल 2023 को भी मिस कर दिया था।भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद फैंस काफी उत्साहित है।

ये है वापस मुंबई लौटने का कारण

बुमराह ने टीम प्रबंधन और भारतीय बोर्ड को सूचित किया है कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, जो उनके पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। बीसीसीआई तेज गेंदबाज के अनुरोध पर सहमत हो गई है और इसके परिणामस्वरूप रविवार दोपहर को बुमराह वापस मुंबई के लिए उड़ान लेकर वापस लौट गए। वह सुपर 4 चरण से पहले टीम में शामिल होंगे। भारतीय टीम श्री लंका में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद अपना सुपर 4 मैच खेलेगी और बुमराह ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह जल्द से जल्द लौट आएंगे।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story