×

वेटलिफ्टिंग में सोना ही सोना! जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता दूसरा गोल्ड, भारत को मिला पांचवां पदक

Jeremy Lalrinnunga: पुरुष वर्ग के वेटलिफ्टिंग में रविवार को जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब कुल पांच पदक हो गए हैं। और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 31 July 2022 11:01 AM GMT
Jeremy Lalrinnunga
X

Jeremy Lalrinnunga: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में कमाल कर दिया। बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक आ गया। पुरुष वर्ग के वेटलिफ्टिंग में रविवार को जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब कुल पांच पदक हो गए हैं। और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। महिला वर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। अब जेरेमी लालरिनुंगा ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में जीता गोल्ड:

67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने गज़ब का प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया। स्नेच राउंड में जेरेमी लालरिनुंगा बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। लेकिन तीसरे प्रयास में वो 143 किलो भार उठाने में नाकाम रहे। वहीं क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा ने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। उसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

जेरेमी लालरिनुंगा हो गए चोटिल:

67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में जेरेमी लालरिनुंगा ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में 54 किग्रा भार उठाते समय वो चोटिल हो गए। चोट के बाद उनके दूसरे प्रयास को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी। लेकिन जेरेमी ने हार नहीं मानी और दर्द से कहराते हुए दूसरे प्रयास में 160 किलो भार उठाकर अपना गोल्ड मेडल पक्का किया। लेकिन तीसरे प्रयास में तो वो गिर ही पड़े। अभी उनकी चोट के बारे में कोई अपडेट नहीं मिली। लेकिन उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

भारत के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार:

मीराबाई चानू के बाद पुरुष वर्ग में जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। जेरेमी लालरिनुंगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं। भारत ने अभी तक वेटलिफ्टिंग में पांच पदक अपने नाम कर लिए हैं। इसमें मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंदियारानी देवी के साथ संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है। वेटलिफ्टिंग में भारत के सभी खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story