Khaleel Ahmad: खलील अहमद पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ दोस्त या भाई नहीं बल्कि मानते हैं अपने लिए ये रिश्ता

Khaleel Ahmad: महेन्द्र सिंह धोनी के साथ रिश्तें पर खलील अहमद ने बताया कि धोनी उनके लिए ना तो दोस्त हैं और ना ही बड़े भाई।

Kalpesh Kalal
Published on: 19 Aug 2024 4:13 AM GMT
Khaleel Ahmad
X

Khaleel Ahmad (Source_Social Media)

Khaleel Ahmad: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के लिए खास माने जाते हैं। धोनी किसी युवा खिलाड़ी के अच्छे दोस्त हैं, तो कोई युवा खिलाड़ी इस दिग्गज खिलाड़ी को अपना बड़ा भाई मानता है। इस तरह से धोनी युवा खिलाड़ियों के लिए हर बार एक प्रेरणादायक माने जाते हैं। धोनी का स्थान भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए एक अलग ही स्तर का माना जाता है।

धोनी के साथ रिश्तें पर खलील अहमद ने रखी अपनी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ियों से लेकर उनके साथ खेले खिलाड़ी भी धोनी के साथ रिश्तों को लेकर बातें करते रहते हैं। धोनी का टीम इंडिया में उनके साथ हमउम्र के खिलाड़ियों के साथ ही बाकी युवा खिलाड़ियों के साथ रिश्ता बहुत ही अलग और खास रहा है। इन्हीं रिश्तों के लेकर भारत के एक युवा तेज गेंदबाज ने अपनी बात रखी है। जिसमें उन्होंने धोनी से रिश्तें पर दिल छू लेने वाली बात की है।

धोनी मेरे दोस्त या बड़े भाई नहीं बल्कि हैं मेरे गुरु- खलील अहमद

भारत के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने आकाश चोपड़ा के यू-ट्यूब चैनल पर खास बात की। जिसमें उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही। धोनी को लेकर खलील ने बताया कि वो ना तो उनके दोस्त हैं, और ना ही बड़ा भाई, बल्कि धोनी उनके लिए गुरु जैसे हैं। खलील अहमद ने धोनी के साथ कुछ यादें साझा की। खलील अहमद ने कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी उनके काफी करीब हैं। वह उन्हें न तो अपना भाई मानते हैं और न ही दोस्त, बल्कि वह महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं।

जब धोनी ने पहली बार खलील अहमद को दिया था ओवर

खलील अहमद ने कहा कि, "बचपन से ही वो भारत की ओर से पहला ओवर करने वाले गेंदबाज बनना चाहते थे। क्योंकि, वो जहीर खान को ऐसा करते हुए बचपन से देखते आ रहे थे। एशिया कप-2018 में जब माही भाई ने उन्हें पहला ओवर फेंकने के लिए कहा तो वह तेजी के साथ ओवर करने पहुंचे। उन्हें लग रहा था कि अगर उन्होंने थोड़ा भी समय गंवाया तो शायद माही भाई का मन बदल जाए। इस तरह महेंद्र सिंह धोनी ने उनका सबसे बड़ा सपना पूरा किया था।"

खलील ने धोनी से फुलों का गुलदस्ता मिलने की कहानी की बयां

सोशल मीडिया पर खलील अहमद और महेन्द्र सिंह धोनी की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें धोनी अपने साथ चल रहे खलील को फुलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। इस पल को लेकर जब खलील अहमद से आकाश चोपड़ा ने सवाल किया तो इस तेज गेंदबाज ने कहा कि, “ये न्यूजीलैंड दौरे की तस्वीर थी। इस दौरे पर माही भाई को उनके प्रशंसकों ने फूल दिए थे, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें गिफ्ट कर दिया था। ये एक ऐसा पल था जिसे वो कभी भी नहीं भूल सकते हैं। इसी पल की फोटो किसी प्रशंसक ने ली थी, जो खूब वायरल हुई थी।“

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story