×

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अभी तक महाराष्ट्र ही सबसे आगे

Mayank Sharma
Published on: 15 Jan 2020 3:45 PM GMT
खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अभी तक महाराष्ट्र ही सबसे आगे
X

मुंबई। गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स से महाराष्ट्र के लिए अच्छी ख़बरें आ रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में पांचवे दिन तक महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है। महाराष्ट्र 19 स्वर्ण, 24 रजत और 41 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सभी 28 राज्य एवं 9 केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तृतीय संस्करण

पदक तालिका में शीर्ष 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, केरल, मणिपुर और कर्नाटक शामिल हैं। हरियाणा इस खेल प्रतिस्पर्द्धा 18 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 15 स्वर्ण पदक, 10 रजत एवं 15 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र के अंडर - 21 वर्ग में आदिते डंकेकर ने लयबद्ध प्रदर्शन से जिमनास्टिक में स्वर्ण पदक जीता। एक अन्य प्रतिभागी कीर्ति भोइट ने लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता तथा राज्य की 4x100 मीटर रिले चौकड़ी भी शीर्ष पर रही है।

कबड्डी में हरियाणा हावी

कबड्डी में हरियाणा काफी हद तक हावी रहा, उसने कबड्डी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। हरियाणा ने तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में तीन - तीन स्वर्ण पदक, एक-एक साइकिल एवं जिम्नास्टिक में पदक जीते। एथलेटिक्स की 1500 मीटर प्रतियोगिता अंडर -17 वर्ग में भी हरियाणा जीता। तीरंदाजी में भी राज्य का वर्चस्व रहा, जिसमें 3 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते।

तमिलनाडु ने एथलेटिक्स में वर्चस्व कायम रखते हुए, पाँच स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से तीन पदक उन्हें कूद प्रतिस्पद्धा में मिले - लड़कों ने अंडर - 21 लंबी कूद, लड़कियों ने अंडर - 21 पोल वॉल्ट और लड़कियों ने अंडर - 21 ट्रिपल जंप को अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश के गौरव कुमार ने जीता कलात्मक जिम्नास्टिक में स्वर्ण

उत्तर प्रदेश के गौरव कुमार ने लड़कों की कलात्मक जिम्नास्टिक में स्वर्ण पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर की बावलीन कौर ने लड़कियों की प्रतियोगिता में खिताब जीता। राजस्थान के दिव्यांशु पुरी ने 81 किग्रा जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के अंडर - 21 टेबल टेनिस व्यक्तिगत स्पर्धा में तेलंगाना ने स्वर्ण पदक जीता।

गुजरात की जूडो टीम ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए 10 स्वर्ण पदकों में से सात जूडो आयोजनों को जीता। गुजरात ने अंडर - 21 जूडो प्रतियोगिता में आठ में से तीन स्वर्ण पदक जीते। राज्य के ऋषिराज जडेजा ने बॉयज अंडर - 21 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।

केरल के ऐंसी सूजन ने अपने राज्य के लिए अंडर - 21 4x100 मीटर रिले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को अग्रणी स्थान हासिल करवाया, इस जीत के साथ केरल को अपना तीसरा स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश के कंपाउंड तीरंदाजों ने इस बार स्वर्ण जीतने के लिए अपने पिछले साल के प्रदर्शन को बेहतर बनाया। जहां लड़कियों के अंडर - 21 इवेंट में मुस्कान करीर ने गोल्ड जीता, वहीं चिराग विद्यार्थी ने लड़कों के अंडर - 17 इवेंट में गोल्ड जीता।

दूसरे संस्करण में भी महाराष्ट्र था शीर्ष पर

गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह तीसरा संस्करण है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का दूसरा संस्करण पुणे, महाराष्ट्र में 2019 में आयोजित किया गया था। जिसमें महाराष्ट्र 227 पदक के साथ संस्करण में पदक तालिका में शीर्ष पर था, जबकि हरियाणा 178 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर था।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेडलों की स्थिति

State

GoldSilverBronzeTotal
Maharashtra19244184
Haryana18181753
Delhi15101540
Uttar Pradesh13101437
Gujarat10101232
Tamil Nadu813627
Madhya Pradesh85720
Kerala71816
Manipur64717
Karnataka55515

ज्ञात हो कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्द्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करने वाले थे, लेकिन CAA - NRC विरोध के चलते असम में हालात सामान्य न होने की वजह से अंतिम समय में प्रधानमंत्री ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

Mayank Sharma

Mayank Sharma

Next Story