×

KL Rahul बने पिता, Athiya Shetty ने दिया बेटी को जन्म

KL Rahul और Athiya Shetty के घर किलकारी गूंज उठी है। दोनों बेटी के माता पिता बने हैं।

Anupma Raj
Published on: 24 March 2025 10:25 PM IST (Updated on: 24 March 2025 10:33 PM IST)
KL Rahul बने पिता, Athiya Shetty ने दिया बेटी को जन्म
X

KL Rahul Athiya Shetty (Credit: Social Media)

KL Rahul-Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल पापा बन गए हैं। अथिया ने आज यानी 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि, KL Rahul इस साल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लेकिन फिलहाल वो पर्सनल कारण से आईपीएल के कुछ मैच से बाहर रहेंगे।


KL Rahul और Athiya Shetty बने माता-पिता

भारतीय क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राल पिता बन गए हैं।

सूत्रों की मानें तो, अथिया शेट्टी ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में 23 मार्च 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी की घोषणा खुद अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने की। सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उनके घर लक्ष्मी आई है और पूरा परिवार बेहद खुश है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बेटी के जन्म पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, हार्दिक पांड्या सहित आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को माता-पिता बनने की बधाई दी है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 23 जनवरी 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई थी, जो बेहद प्राइवेट और खूबसूरत सेरेमनी थी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस अब उनके नाम को लेकर भी कयास लगाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कपल से बेटी का नाम जल्दी से जल्दी रिवील करने की भी अपील कर रहे हैं। बता दें कि, KL Rahul फिलहाल IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। S

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story