×

अब दिल्ली नहीं बल्कि कोलकाता के लिए खेलेंगे शार्दुल ठाकुर, CSK को लगा झटका!

IPL 2023: आईपीएल 2023 के सीजन से पहले आईपीएल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में खबर मिली थी कि आईपीएल 2022 के सीजन के लिए जल्द ही मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। उससे पहले टीमों अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करने का आदेश दिया गया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 14 Nov 2022 12:35 PM GMT
IPL 2023
X

IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल 2023 के सीजन से पहले आईपीएल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में खबर मिली थी कि आईपीएल 2022 के सीजन के लिए जल्द ही मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। उससे पहले टीमों अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करने का आदेश दिया गया। इसके बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी है। इसके बाद अब फ्रेंचाइजी आपस में ट्रेड विंडो के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ रही है। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेड विंडो के जरिए शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। बताया जा रहा कि शार्दुल ठाकुर को CSK की टीम अपने साथ जोड़ना चाहती थी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे शार्दुल ठाकुर:

बता दें टीम इंडिया के गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर का आईपीएल में जलवा देखने को मिलता है। इस खिलाड़ी पर कई टीमों की नज़र थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मार ली। पिछले बार शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा था। उसके बाद उन्हें टी-20 विश्वकप टीम में भी जगह नहीं मिली। इसके बाद खबरें आ रही थीं कि दिल्ली की टीम शार्दुल को ट्रेड करना चाहती है और अब कोलकाता की टीम यह मौका नहीं गंवाया। कहा जा रहा कि धोनी की कप्तानी वाली CSK भी इस खिलाड़ी को वापस अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी।

केकेआर ने ट्रेड विंडो के जरिए तीन खिलाड़ियों को जोड़ा:

बता दें ट्रेडिंग विंडो में KKR ने सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई। केकेआर ने लॉकी फ़र्ग्यूसन और रहमनउल्लाह गुरबाज़ की जोड़ी को गुजरात टाइटंस से ट्रेड विंडो के जरिए अपने साथ जोड़ा। वहीं केकेआर ने इस प्रक्रिया के तहत तीन खिलाड़ियों को अब तक जोड़ लिया। शार्दुल तीसरे खिलाड़ी है जो ट्रेड विंडो के जरिए KKR से जुड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रिटेंशन विंडो मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे बंद होगी।

23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन:

आईपीएल मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्ची में किया जाएगा। वहीं, इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सहित बाकी टीमों ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने एक बार फिर रविंद्र जडेजा पर विश्ववास जताया है। पिछले सीजन के बाद माना जा रहा था कि जडेजा टीम से अलग हो जाएंगे और नई टीम से खेलते दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर बड़ा चौंकाने वाला फैसला किया है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story