×

IPL 2023 से पहले CSK को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए ये बड़ा खिलाड़ी

IPL 2023 CSK: आईपीएल 2023 की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है। ऐसे में अब सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शायद आखिरी बार आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 21 Feb 2023 3:48 AM GMT
IPL 2023 CSK
X

IPL 2023 CSK

IPL 2023 CSK: आईपीएल 2023 की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है। ऐसे में अब सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शायद आखिरी बार आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि ये उनका अंतिम आईपीएल टूर्नामेंट होगा। जिसको यादगार बनाने के लिए धोनी अभी से प्रैक्टिस में जुट गए हैं। लेकिन इसी बीच उनके लिए एक बुरी खबर हैं। उनकी टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण बाहर हो गया हैं। न्यूज़ीलैंड के स्टार ऑलराउंडर काइल जेमिसन कमर में चोट के कारण आईपीएल का ये सीजन नहीं खेल पाएंगे। इस हरफनमौला खिलाड़ी के नहीं खेलने से चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है।

तीन से चार महीने रहेंगे क्रिकेट से दूर:

बता दें कीवी ऑलराउंडर अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। धोनी की टीम के वो सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हैं। एक बड़ी रकम खर्च करके चेन्नई ने इस बड़े खिलाड़ी को अपनी टीम के साथ जोड़ा था। ऐसे में उनसे टीम मैनेजमेंट को उम्मीद भी अधिक थी। लेकिन अब उनके चोट लगने के चलते वो आईपीएल 2023 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। जेमिसन को पिछले महीने कमर में चोट लगी थी। इंग्लैंड खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी टीम में वापसी होनी थी, लेकिन पूरी तरह चोट से ठीक नहीं होने के चलते जेमिसन को बाहर किया गया हैं।

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से ही हुए बाहर:

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक जेमिसन क्रिकेट से लम्बे समय तक दूर रह सकते हैं। उनकी कमर की सर्जरी होगी। जिससे रिकवर में उन्हें करीब तीन से चार महीने का समय लग जाएगा। ऐसे में वो आईपीएल का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। वहीं आईपीएल के अलावा भी जेमिसन कई बड़ी सीरीज को मिस करेंगे। मार्च-अप्रैल में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज और अप्रैल-मई में होने वाली पाकिस्तान दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाएंगे।

जसप्रीत बुमराह भी इस चोट के हो चुके हैं शिकार:

बता दें जेमिसन लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है और इसके चलते अब अगले हफ्ते इनकी सर्जरी होगी। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कुछ इसी तरह की चोट से परेशान हो चुके हैं। जिसके चलते पंड्या को भी मैदान से काफी समय तक दूर रहना पड़ा था। और बुमराह तो अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story