×

IPL 2022: सबसे लंबा छक्का लगाने वाले लिविंगस्टोन, लेकिन इन पांच रिकॉर्ड के बारे में भी जान लें

IPL 2022 GT vs PBKS Match: लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंद में तबड़तोड़ 30 रन बनाए, जिसमें लिविंगस्टोन ने एक 117 मीटर लम्बा छक्का जड़ा, जो आईपीएल के इस सीजन अब तक का सबसे लम्बा छक्का रहा है।

Prashant Dixit
Published on: 4 May 2022 5:44 AM GMT
लियाम लिविंगस्टोन और राशिद खान
X

लियाम लिविंगस्टोन के 117 मीटर लम्बा छक्का लगाने के बाद बल्ला चेक करते राशिद खान (फोटों -  सोशल मीडिया)

IPL 2022 GT vs PBKS Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कल मैच गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। जिस मैच मैं पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाएं थे, जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 16 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। यह पंजाब की 10 मैच में 5 वी जीत थी। शिखर धवन ने नाबाद 62 रन बनाए, लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंद में तबड़तोड़ 30 रन ठोक दिए, जिसमें लिविंगस्टोन ने एक 117 मीटर लम्बा छक्का जड़ा, जो आईपीएल के इस सीजन अब तक का सबसे लम्बा छक्का रहा है।

लियाम लिविंगस्टोन का छक्का

पंजाब किंग्स की दूसरी पारीमें बल्लेबाजी कर रही थी, मैच का 16 वा ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फेंक रहे थे, इस ओवर की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर 117 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का लगाया उनके इस शॉट के बाद गुजरात टीम के उपकप्तान राशिद खान उनका बैट चेक करने लगे, उनके बाद उन्होंने अगली 2 गेंद पर भी छक्के जड़े, साथ ही इस ओवर में 2 चौके भी लगाए, और ओवर में कुल 28 रन जोड़े, आपको बता दें इससे पहले मौजूदा सीजन में सबसे बड़ा छक्का मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ 112 मीटर का छक्का लगाया था, इस सीजन लीग का तीसरा सबसे लंबा भी लिविंगस्टोन ने ही लगाया है, यह 108 मीटर का छक्का उन्होंने सीएसके विरूद्ध लगाया था।

आईपीएल के पांच सबसे लम्बे छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग में अगर पांच सबसे लम्बे छक्कों की जाए, तो उस में दो भारतीय और एक साउथ अफ्रीका, एक ऑस्ट्रेलिया और एक न्यूजीलैंड का विदेशी खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल है। इन दो भारतीयों में से एक तेज़ गेंदबाज है। आईए जानते हैं उन सबसे लम्बे छक्का लगाने वाले खिलाडियों के बारे में -

1 - साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एल्बी मोर्केल के नाम अभी तक का सबसे लंबा छक्का जडऩे का रिकॉर्ड है, उन्हों ने 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। जो कि गेंद चेपक स्टेडियम के बाहर जा गिरी थी।

2 - टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के नाम दूसरा सबसे लम्बा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2008 आईपीएल सीजन में यूसुफ पठान की गेंद को चिन्नास्वामी स्टेडियम में 124 मीटर लंबे सफर पर पहुंचा था।

3 - ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के नाम तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। उन्हों ने साल 2011 में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज चाल्र्स लेंगरवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

4 - भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के नाम चौथा सबसे लम्बा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होने साल 2010 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए ड्वैन ब्रावो की गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार 120 मीटर दूर पहुंया था।

5 - न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर के नाम आईपीएल में पांचवा सबसे लम्बा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होने ने साल 2008 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए, अपने ही देश के गेंदबाज जैकब ओरम की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 119 मीटर लंबे छक्के लगाया था।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story