×

Ram Mandir Pranpratishtha: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या के लिए हुए रवाना

Ram Mandir Pranpratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में कईं बड़ी खेल जगत की हस्तियां पहुंच रही है। जिसमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल होने के लिए रवाना

Kalpesh Kalal
Published on: 22 Jan 2024 4:25 AM GMT
Sachin Tendulkar
X

Ram Mandir Pranpratishtha(Source_Social Media)

Ram Mandir Pranpratishtha: जिस पल का पिछले 500 सालों से हर देशवासी को इंतजार था, वो पल आखिरकार आज आ ही गया। अयोध्या में आज भगवान श्री राम विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है और पूरी अयोध्या के साथ ही भारतवर्ष राममय हो चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी यानी आज सोमवार को प्रभु श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके लिए देश के लाखों भक्तगण अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसी बीच प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित देश की बड़ी-बड़ी शख्सियत भी अयोध्या पहुंच रही है।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए सचिन तेंदुलकर हुए रवाना

भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी अपने गृहनगर मुंबई से निकल चुके हैं। सोमवार की सुबह को सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के अपने परिवार मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। वो इसी बीच हाथ हिलाकर अभिवादन भी करते हुए दिखे। सचिन तेंदुलकर कुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच जाएंगे, जहां सोमवार को भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित होने जा रही है।


खेल जगत की कईं बड़ी हस्तियों को मिला है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

देशभर की कईं बड़ी सेलिब्रिटिज को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। जिसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ ही कईं खेल हस्तियां मौजूद हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ ही मुख्य कोच राहुल द्रविड़, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, पूर्व दिग्गज गेंदबाज और पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले, पूर्व विश्व विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और कपिल देव के साथ ही सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स हैं। तो साथ ही खेल की और भी बड़ी नामचिन हस्तियां जिसमें विश्वनाथ आनंद, पीटी ऊषा जैसे खेल जगत के सितारें शामिल होने जा रहे हैं।

पूरी अयोध्या आध्यात्मिक रंग में रंगी, पूरे देश में उत्साह का माहौल

रामनगरी अयोध्या इस समय पूरे आध्यात्मिक रंग में रंग चुकी है, जहां भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। आज वो दिन है, जिसका पूरे भारत को सालों से इंतजार था, जहां रामलला प्रतिष्ठित होने वाले हैं। जिसमें पूरे देश में बहुत ही जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल नजर आ रहा है। अयोध्या में कुल कितने लोग पहुंचने वाले हैं इसका अंदाजा लगाना तक मुश्किल हो रहा है, लेकिन सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, जहां भक्तों के खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यस्था की गई है।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story