×

WTC Final 2023: इंग्लैंड में होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल, ओवल मैदान पर भारतीय टीम का ऐसा है रिकॉर्ड

World Test Championship Finals: 2023 में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में ही होगा। दरअसल WTC के अगले दो फाइनल मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान हो गया है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 21 Sep 2022 3:02 PM GMT (Updated on: 21 Sep 2022 3:49 PM GMT)
Lords will Host ICC World Test Championship Final in 2023 and 2025
X

World test championship 2023 and 2025 (Image: Social Media)

World Test Championship Finals: 2023 में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में ही होगा। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के अगले दो फाइनल मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान हो गया है। बता दे इंग्लैंड के लंदन शहर के दोनों एतिहासिक स्टेडियम में यह फाइनल मैच खेले जाएंगे। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल (WTC 2023 Final) मैच 'दी ओवल' (The Oval) पर खेला जाएगा। वहीं, WTC 2025 का फाइनल (WTC 2025 Final) मुकाबला 'लॉर्ड्स' (Lord's) पर आयोजित होगा।

बता दे ओवल का मैदान साल 2004 और 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की मेजबानी कर चुकी है। अब 2025 में फाइनल लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। दरअसल पिछले साल जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2019-2021) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला गया था। तब केन विलियमसन की टीम ने भारत को हराकर डेब्यू खिताब जीता था। बता दे पहला फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना था। लेकिन कोरोना की वजह से फाइनल साउथैम्पटन के मैदान पर ही खेला गया।

बता दे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला जून में आयोजित किया जाएगा। वहीं WTC पॉइंट्स टेबल 2021-23 में टॉप-2 पॉजीशन पर रहने वाली टीमें ही इस फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी। बता दे फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका टॉप-2 पॉजीशन पर बनी हुई हैं और मेजबान देश इंग्लैंड यहां काफी पीछे है। वहीं WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 70 पॉइंट्स परसेंटेज के साथ पहले पायदान पर है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 60 पॉइंट्स परसेंटेज हैं। फिर श्रीलंका (53.33%), इंडिया (52.08%) और पाकिस्तान (51.85%) के साथ बने हुए हैं। वहीं मेजबानी करने वाली इंग्लैंड की टीम 38.6% के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है। इसके ऊपर वेस्टइंडीज (50%) का नंबर यहां छठा है। वहीं, न्यूजीलैंड (25.93%) आठवें पायदान पर मौजूद है और यहां आखिरी स्थान पर बांग्लादेश (13.33%) मौजूद है। बता दे WTC को लेकर सभी देश के खिलाडियों में काफी उत्साह हैं और सभी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर इस ट्रॉफी पर कब्जा भी जमाना चाहेगी।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story