×

Lovlina Borgohain Biography: कौन है लवलीना बोरगोहेन, जिसने टोक्यो ओलंपिक में मचाया धमाल, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Lovlina Borgohain Biography: टोक्यो ओलंपिक के पांचवे दिन भारतीय एथ्लीट लवलीना बोरगोहेन का नाम सुर्खियों में छाया रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 27 July 2021 10:40 AM GMT (Updated on: 30 July 2021 3:59 AM GMT)
Lovlina Borgohain Biography
X

लवलीना (फाइल फोटो- सोशल मीडिया

Lovlina Borgohain Biography: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के 8वें दिन भारतीय एथ्लीट लवलीना बोरगोहेन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने चीनी खिलाड़ी निएन चिन चेन को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने मुक्केबाजी वूमेंस 69 किलो क्वार्टर फाइनल में चेन को 4-1 से मात दे दी हैं। वैसे आपको पता है कि लवलीना बोरगोहेन कौन है (Lovlina Borgohain Kaun Hai), किस खेल से संबंधित है (Lovlina Borgohain Kis Khel Se Sambandhit Hai), चलिए बताते है आपको इनके बारे में...

लवलीना बोरगोहेन एक भारतीय मुक्केबाज हैं। वे टोक्यो ओलंपिक में (Tokyo Olympics) बॉक्सिंग में वूमेंस वेल्टरवेट इंवेट में हिस्सा लिया है। इस इवेंट में उन्होंने जर्मनी को 3-2 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय (Lovlina Borgohain Ka Jivan Parichay)

24 साल की लवलीना बोरगोहेन भारत की पूर्वोत्तर राज्य (Lovlina Borgohain State) असम की रहने वाली हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट में हुआ था। उनके पिता का नाम टिकेन बोरगोहेन (Tiken Borgohain) माता का नाम ममोनी बोरगोहेन (Mamoni Borgohain) है। लवलीना की दो बड़ी बहन भी है, जोकि जुड़वा है। उनकी बड़ी बहन ने किक बॉक्सिंग में अपना करियर बनाना चाहा, लेकिन किसी कारण वह उसे आगे नहीं बढ़ा सकी। वहीं लवलीना नेअपनी बड़ी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए किक बॉक्सिंग की शुरुआत की, लेकिन कुछ समय के बाद वे मुक्केबाजी की ओर अपना रूख मोड़ लिया।

लवलीना बोरगोहेन की शिक्षा (Lovlina Borgohain Education)

लवलीना बोरगोहेन ने अपनी पढ़ाई हाई स्कूल बारपाथर गर्ल्स हाई स्कूल (High School Barpathar Girls School) में की। इसी स्कूल में भारतीय खेल प्राधिकरण ने बॉक्सिंग का एक ट्रायल आयोजित कराया था, जिसमें लवलीना ने हिस्सा लिया। इसमें चयनित हुई। उसके बाद उन्हें 2012 से बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी जाने लगी।

लवलीना बोरगोहेन किस खेल से संबंधित है (Lovlina Borgohain Kis Khel Se Sambandhit Hai)

लवलीना बोरगोहेन मुक्केबाजी का खेल खेलती है। इस साल दुबई में आयोजित की गई एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने कास्य पदक हासिल किया, इसके बाद वे ओलंपिक (Lovlina Borgohain Olympics) में वे अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़ी। इसके अलावा लवलीना ने विश्व चैंपियनशिप में भी दो कास्य पदक हासिल किया है।

अवार्ड (Award)

साल 2006 में लवलीना बोरगोहेन को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को हासिल करने वाली वे राज्य की छठवी खिलाड़ी बन गई।

लवलीना बोरगोहेन का नेट वर्थ (Lovlina Borgohain Net Worth)

जानकारी के अनुसार, लवलीना बोरगोहेन का नेट वर्थ का नेट वर्थ 1 मिलियन से 5 मिलियन डॉलर है। वही 2020 में उनका नेट वर्थ 1 मिलियन से 3 मिलियन डॉलर था।


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story