×

LSG vs CSK MS Dhoni: ‘ये चेन्नई नहीं लखनऊ है...’ माही फैंस ने लखनऊ में उड़ाया गर्दा!

LSG vs CSK MS Dhoni: पूरा स्टेडियम पीली जर्सी से भरा हुआ है, तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी की टीम को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंचे हैं

Sachin Hari Legha
Published on: 19 April 2024 3:31 PM GMT
LSG vs CSK MS Dhoni
X

LSG vs CSK MS Dhoni (Photo. NEWSTRACK)

LSG vs CSK MS Dhoni: लखनऊ में इस समय आईपीएल 2024 का 34वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। लगभग 50000 की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में फैंस का जमावड़ा मैच के शुरू होने से पहले ही लग गया। जिसका सबसे प्रमुख कारण है, भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। जिनकी एक झलक के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित भी दिखे। माही के फैंस ने इस दौरान मैच के माहौल को धोनी-शॉ में बदल कर रख दिया।

लखनऊ में माही के फैंस का जलवा!

आपको बताते चलें कि यह मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स के होम ग्राउंड में हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी पूरा स्टेडियम पीली जर्सी से भरा हुआ है। तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी की टीम को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंचे हैं। स्टेडियम में चारों तरफ फैंस एमएस माही के पोस्टर लेकर उनको चेयर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी मैच के लिए पूर्ण रुप से तैयार दिखे।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2 दिन पहले ही लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपना प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने केवल बड़े हिट लगाने की प्रैक्टिस की। एमएस धोनी के तमाम फैंस भी उनके बल्ले से बड़े-बड़े छक्के देखने के लिए यहां पहुंचे हैं। कुछ फैंस ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान भी एमएस धोनी को सपोर्ट करने की बात कही।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिम इस मैच के लिए इकाना स्टेडियम पहुंचे दर्शकों द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने की बात कही जा रही है। एमएस धोनी को लेकर लखनऊ की जनता में बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक यूजर इकाना स्टेडियम की स्थिति को देखकर यह भी चुटकी ली, “यह एकाना स्टेडियम है, चेपक नहीं।”


Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story