×

B’DAY : जब-जब माही ने चेंज की हेयर स्टाइल, फैंस के चेहरे पर आई स्माइल

By
Published on: 7 July 2017 6:43 AM GMT
B’DAY : जब-जब माही ने चेंज की हेयर स्टाइल, फैंस के चेहरे पर आई स्माइल
X

लखनऊ: इंडियन क्रिकेट टीम में धोनी का नाम लेते ही सबसे पहले या तो धोनी के बनाए हुए रिकार्ड्स याद आते हैं या फिर आए दिन चेंज होते उनके नए-नए हेयर स्टाइल। सभी जानते हैं कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने एक्सपेरिमेंट क्रिकेट के साथ करते हैं, उतने ही एक्सपेरिमेंट उन्हें अपने बालों के साथ करना अच्छा लगता है।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक बार को कैप्टेन धोनी मैदान पर अपना बल्ला भले ही न बदलें, लेकिन हेयर स्टाइल चेंज किए बिना शायद वह नहीं रह पाते हैं। धोनी जो भी हेयर स्टाइल ट्राई करते हैं, वह फैशन आइकॉन बन जाता है।

इंडियन कीपर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने बदलते हेयर स्टाइल की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। फिर वह चाहे मोहक हो या कोई और वह क्रिकेट की दुनिया में जब से आए हैं तब से अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ जाते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस पाकिस्तानी ने की धोनी के बालों की तारीफ

mahendra singh dhoni birthday

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी। जिस समय धोनी ने क्रिकेट की शुरुआत की, उस टाइम धोनी के बाल धूम फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम की तरह बड़े थे। इतना ही नहीं धोनी को अपने लम्बे बालों के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से कॉम्प्लीमेंट भी मिला था।

इंडिया के पकिस्तान दौरे पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा कि भले ही आपके फैंस आपको हेअरकट के लिए कह रहे हों, पर मेरा मानना है कि आप इन लम्बे बालों में काफी अच्छे लगते हो।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या हुआ जब धोनी ने मुंडवाया सिर

mahendra singh dhoni birthday

साल 2011 में श्रीलंका से वर्ल्ड कप जीतने के बाद कैप्टन कूल के क्लीन शेव हेयर लुक ने सबको चौंका दिया। सभी जानते हैं कि धोनी ने वादा किया था कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो वे अपना सर मुंडवाएंगे। उनका यह स्टाइल धोनी कट के नाम से फैन्स में पॉपुलर हो गया।

आगे की स्लाइड्स में देखिए धोनी के पॉपुलर हेयर स्टाइल्स

mahendra singh dhoni birthday

धोनी के फेमस हेयरस्टाइल में से मोहक स्टाइल भी काफी फेमस है उन्होंने फिर अपने बालों को नया लुक दिया । रांची में टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन धोनी नए लुक में नजर आए। धोनी ने अपनी नई हेयर स्टाइल इटली के फुटबॉल स्टार मारियो बालोटेली की तरह रखी।

इस स्टाइल में उनके दोनों तरफ बिल्कुल भी बाल नहीं थे और बीच में एक चोटी दिख रही थी। बता दें कि धोनी की हेयरस्टाइल फुटबॉलर डेविड बैकहम के हेयरस्टाइल से ज्यादा फेमस हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का स्पाइक्ड हेअरकट

mahendra singh dhoni birthday

चैंपियंस ट्राफी के दौरान माही का स्पाइक्ड हेअरकट लोगों को काफी पसंद आया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी क्लीन लुक में काफी स्मार्ट नजर आए।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का स्मार्टी लुक

mahendra singh dhoni birthday

इस स्टाइल में धोनी ने बालों को काफी घना कर रखा था। बता दें कि धोनी जितने ज्यादा कूल दिखते हैं, उससे भी ज्यादा वह अपनी रियल लाइफ में हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का लॉन्ग हेयर लुक

mahendra singh dhoni birthday

इस लुक में माही के लम्बे और सिल्की बालों को आप देख सकते हैं। यह धोनी का पुराना हेयरस्टाइल रह चुका है।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का मुंडा लुक

mahendra singh dhoni birthday

धोनी अपने हेयर स्टाइल को लेकर कभी भी नहीं शर्माते। फिर वह चाहे मुंडे सिर कैमरा के सामने आएं या फिर लम्बे बालों के साथ। उनका कॉन्फिडेंस कभी कम नहीं होता।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का हिपस्टर लुक

mahendra singh dhoni birthday

धोनी का पुराना हिपस्टर लुक भी लोगों को जमकर पसंद आया था।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का सिल्की हेयर लुक

mahendra singh dhoni birthday

यह धोनी की 2006 की फोटो है जो कि आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के समय ली गई थी।

आगे की स्लाइड्स में देखिए धोनी के हेयरस्टाइल की बेस्ट तस्वीरें

mahendra singh dhoni birthday

Next Story