×

संन्यास लेने के बाद मोदी की कैप्टेंसी में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी!

वहीं, धोनी को लेकर पासवान का कहना है कि वह समाज के रोल मॉडल हैं। अगर वो बीजेपी के साथ आते हैं तो यह पार्टी के लिए काफी अच्छा होगा क्योंकि बीजेपी नेता ने कहा कि वह किसी नेता से ज्यादा जनता को प्रभावित करेंगे।

Manali Rastogi
Published on: 11 July 2019 7:43 AM GMT
संन्यास लेने के बाद मोदी की कैप्टेंसी में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी!
X
क्रिकेट के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी BJP के लिए खेलेंगे नई पारी!

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बुधवार को न्यूजीलैंड ने इंडिया को 18 रनों से मात देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद से कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: हार के बाद धोनी के संन्यास पर बोले कोहली, जानें मामला

ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक और खबर सामने आयी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब देश सेवा के लिए राजनीति का रूख अपनाने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। दरअसल, बीजेपी के एक नेता खुद इस बात का दावा कर रहे हैं कि धोनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बीजेपी कर रही दावा

बिहार बीजेपी के एक बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय जनता पार्टी की ग्रहण करने वाले हैं। इस मामले में बिहार विधानपरिषद के सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान का कहना है कि बीजेपी की सदस्यता को लेकर उनसे मुलाकात भी की गई है।

बीजेपी नेताओं के संपर्क में धोनी

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब बीजेपी नेता धोनी से पहले भी मिले हों। बीजेपी के जनसंपर्क अभियान के दौरान भी पार्टी के कई बड़े नेता धोनी से मुलाकात कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: इंडिया को हराने के बाद धोनी पर केन विलियमसन ने दिया बड़ा बयान

वहीं, धोनी को लेकर पासवान का कहना है कि वह समाज के रोल मॉडल हैं। अगर वो बीजेपी के साथ आते हैं तो यह पार्टी के लिए काफी अच्छा होगा क्योंकि बीजेपी नेता ने कहा कि वह किसी नेता से ज्यादा जनता को प्रभावित करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

उधर, बीजेपी में महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि अगर धोनी राजनीति में एंट्री कर रहे हैं तो उन्हें यह खुद तय करना चाहिए उन्हें किस दल को अपनाना है। इस मामले में कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि को देश के सभी नामी-गिरामी व्यक्तियों को बीजेपी अपनी पार्टी में करना चाहती है।

खुश हैं धोनी के फैंस

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी के फैंस यह बात सुनकर काफी खुश हैं कि वह राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। दरअसल, धोनी के फैंस उन्हें क्रिकेट की तरह ही राजनीति में भी सफल होते देखना चाहते हैं। मगर धोनी का इसपर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में यह तो वक्त ही तय करेगा कि वो आगे क्या करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, टूट गईं करोड़ों लोगों की उम्मीदें

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story