×

IPL 2024: आईपीएल की तैयारी के लिए मैदान में उतरा माही, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की कुछ ऐसी चल रही है तैयारी

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 की तैयारियों के लिए मैदान में रखा कदम, छठी बार चैंपियन बनने पर नजरें

Kalpesh Kalal
Published on: 8 Feb 2024 7:20 AM GMT
MS Dhoni
X

IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े और चहेते टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का काउंट डाउन शुरू होता दिख रहा है। आईपीएल 2024 के लिए फैंस तो पूरी तरह से उत्साहित हैं,जो अब अपनी सीट की पेटी बांधने लगे हैं, तो वहीं इस मेगा टी20 लीग में खेलने वाली टीमें भी तैयारियों में लग रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लगभग सभी टीमों की तैयारियों की खबरें देखने और सुनने को मिल रही है, इसी बीच अब आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी मैदान में कदम रख दिया है।

आईपीएल की तैयारी के लिए एमएस धोनी ने मैदान में रखा कदम

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस साल होने वाले एडिशन की तैयारियों के लिए बल्ला थामकर मैदान में कदम रख दिया है। धोनी को पिछले ही दिनों चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस टी-शर्ट और चेन्नई सुपर किंग्स के पैड और ग्ल्व्ज के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। जिससे साफ है कि ये लीजेंड कैप्टन एक बार फिर से मैदान में चौके और छक्के मारते हुए नजर आने वाला है।

धोनी के फैंस हुए खुश, एक बार फिर से दिखेगा माही का मैजिक

क्रिकेट इतिहास में सबसे चहेते और सबसे शानदार कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपनी कप्तानी का जादू दिखाएंगे। वो 42 साल के हो चुके हैं, ऐसे में लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि धोनी अब आईपीएल को अलविदा कह देंगे। लेकिन एमएस धोनी के फैंस के लिए उनका इस तरह से प्रैक्टिस में उतरना बहुत ही सुकून दे रहा है। पिछले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को एक बार फिर से चैंपियन बनवाने की कोशिश करते हुए नजर आने वाले हैं।

आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं धोनी

आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। मैदान में शांत दिमाग के साथ विरोधी को फंसानें में उन्हें महारथ हासिल है। उन्होंने इस मेगा टी20 लीग में अब तक 226 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को 119 मैचों में जीत दिलायी है। तो वहीं केवल 91 मैचों में हार का सामना किया है। धोनी ने कईं बार अपने क्रिकेटिंग माइंड से अपनी टीम को हारी बाजी जीतायी है।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story