×

मार्टिन गुप्टिल! पिता ट्रक ड्राइवर.. बचपन में कटवानी पड़ी पैरों की उंगलियां, आज बड़े-बड़े गेंदबाज़ खाते हैं खौफ

Martin Guptill Biography: आज हम आपको बताएंगे। जी हां, न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल का नाम तो सभी जानते हैं। उनके सामने बड़े-बड़े धुरंधर गेंदबाज़ भी खौफ खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गुप्टिल ने बचपन में अपने पैरों की अंगुलियां एक हादसे में गंवा दी थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 Sep 2022 6:11 AM GMT
Martin Guptill Biography
X

Martin Guptill Biography

Martin Guptill Biography: इंसान के शरीर के सभी अंग अपनी-अपनी जगह बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन किसी हादसे में जब इंसान अपने शरीर के किसी अंग को खो देता है तो उसके लिए जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। और वो इंसान आम व्यक्ति के मुकाबले थोड़ा कमजोर महसूस करने लगता है। लेकिन अगर वो ठान ले तो सब कुछ कर सकता है। ऐसी एक संघर्ष भरी कहानी आज हम आपको बताएंगे। जी हां, न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल का नाम तो सभी जानते हैं। उनके सामने बड़े-बड़े धुरंधर गेंदबाज़ भी खौफ खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गुप्टिल ने बचपन में अपने पैरों की अंगुलियां एक हादसे में गंवा दी थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और इस मुकाम पर पहुँच गए हैं। आज गुप्टिल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ खास पहलू...

30 सितंबर 1986 को हुआ गुप्टिल का जन्म:

इस कीवी बल्लेबाज़ का जन्म आज ही के दिन यानी 30 सितंबर 1986 को ऑकलैंड में हुआ था। इसके पिता नाम पीटर गुप्टिल था और माता जी का नाम जॉन हेंडरसन है। गुप्टिल के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुकात रखते हैं, इनके पिता ने ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालना पोषण किया। इसके साथ उन्होंने गुप्टिल को पढ़ाने और क्रिकेट में रूचि को देखते हुए उनका सपना पूरा करने के लिए दिन-रात एक किए थे। गुप्टिल ने भी अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए आज क्रिकेट में अपनी एक धाक जमाई है। मार्टिन गप्टिल को 'मार्टी टू टोज' के निक नेम से भी बुलाया जाता है।

गुप्टिल को दौड़ने में होती थी बहुत दिक्कत:

मार्टिन गुप्टिल के लिए बचपन चुनौतियां भरा रहा। एक तो परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर और ऊपर से उनके साथ हुए एक हादसे ने उनको हिला के रख दिया था। मार्टिन जब केवल 13 साल के थे तब सामान उठाने की लिफ्ट के नीचे उनका पैर आ गया था, जिसके चलते उनके बाएं पैर की तीन उंगुलियां बुरी तरह से चोटिल हो गई थीं। उनकी जान को खतरा बनता देख डॉक्टरों ने उनके पैर की अँगुलियों को काट दिया। उसके बाद उनको दौड़ लगाने में काफी मुश्किल होने लगी। लेकिन आज उनको क्रिकेट के मैदान पर दौड़ता देख शायद ही कोई इस बात पर यकीन कर पाए।

पहले वनडे मैच में ही मचा दिया था तहलका:

मार्टिन गुप्टिल ने अपने करियर के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का 2009 में आगाज किया था। 10 जून 2009 का दिन... वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन पार्क में इनके करियर का पहला मुकाबला, जिसमें गुप्टिल ने 135 गेंदों में 122 रन बना डाले। उन्होंने 8 चौके व दो छक्के लगाए थे। वो कीवी टीम की तरफ से डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज थे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story