×

Mary Kom wiki: मजदूर परिवार से पद्मश्री सम्मान तक का सफर, मेरी कॉम के मेडल्स गिनकर थक जायेंगे आप

Mary Kom wiki: इस साल ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से हो चुका है। 25 जुलाई यानी कल होने वाले खेलों में बॉक्सिंग का खेल भी शामिल है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 24 July 2021 7:26 PM GMT
मैरी कॉम
X

मैरी कॉम ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Mary Kom wiki: इस साल ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से हो चुका है। 25 जुलाई यानी कल होने वाले खेलों में बॉक्सिंग का खेल भी शामिल है। जिसमें भारत की ओर से मैरी कॉम (Mary Kom)भाग लेंने वाली हैं। साल 1982 में जन्मी मैरी कॉम मणिपुर की रहने वाली हैं। 39 वर्षीय यह एथलीट पहले भी भारत को कई पदक दिला चुकी हैं। ओलंपिक खेल के इस अवसर पर आइए जानते हैं मैरी कॉम के बारे में सारी बात (Mary Kom Wiki)

मैरी कॉम प्रोफाइल Mary Kom Profile

इस साल के ओलंपिक खेल में 25 जुलाई को मैरी कॉम का मुकाबला एम हर्नांडेज (M. Hernandez) से होने जा रहा है। मेरी कॉम ने भारत को अभूतपूर्व सम्मान दिलाया है। क्या आपको पता है कि मैरी कॉम कौन हैं( Mary Kom Kaun Hain), इन्होंने कौन से रिकॉर्ड (Mary Kom Record) अपने नाम किया है। क्या आपको इनके राजनीतिक करियर के बारे में जानकारी है। तो चलिए हम आपको मैरी कॉम के अचीवमेंट्स( Mary Kom achievement) के बारे में बताते हैं।

मैरी कॉम का जीवन परिचय (Mary Kom Biography)

मैरी कॉम अपने माता पिता के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

एमसी मैरी कॉम का जन्म 24 नवंबर साल 1982 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हुआ था। यह एक किसान परिवार से ताल्लुकात रखती हैं।

मैरी कॉम की प्रारंभिक शिक्षा( Mary Kom Education)

मैरी कॉम (फोटो सोशल मीडिया)

इनकी प्रारंभिक शिक्षा लोकटक क्रिश्चियन मॉडल हाईस्कूल (Loktak Christian Model High School) में कक्षा 6 तक और सेंट जेविएर कैथोलिक स्कूल(St. Xavier Catholic School ) में कक्षा 8 तक हुआ था। इसके बाद कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई के लिए इन्हें इम्फाल के आदिमजाति हाईस्कूल में ले जाया गया। लेकिन वह 10वी की परीक्षा पास नहीं कर सकीं।

मैरी कॉम की फैमिली (Mary Kom Family)

मैरी कॉम के पिता एक गरीब किसान थे। इनकी मां शाल बुना करती थीं। अपने 4 भाईयो बहनों में मेरी सबसे बड़ी हैं। खेतों में काम करते हुए यह अपने भाइयों और बहनों की देखभाल भी करती थीं। इस समय मैरी कॉम विवाहित हैं और इनके पति ओन्लर कॉम (Mary Kom Husband) हैं। इनके जुड़वा बच्चे भी हैं।

मैरी कॉम की ट्रेनिंग और बॉक्सिंग की शुरुआत ( Mary Kom Training and Boxing Career)

मैरी कॉम को खेल-कूद का शौक बचपन से ही था। अपने प्रदेश के मुक्केबाज डिंग्को सिंह की सफलता देखकर उन्हें मुक्केबाज़ बनने की प्रेरणा मिली। इन्होंने अपनी ट्रेनिंग का आरंभ मणिपुर के बॉक्सिंग कोच नरजीत सिंह के देख-रेख में मणिपुर की राजधानी इम्फाल में ही शुरू कर दिया था।

मैरी कॉम के अचीवमेंट (Mary Kom Achievement, Medals)

मैरी कॉम ( फोटो सोशल मीडिया)

मैरी कॉम ने साल 2009 में पहली बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती थी। अब तक वह 10 राष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीत चुकी हैं। बॉक्सिंग के क्षेत्र में देश का नाम करने के लिए भारत सरकार ने साल 2003 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया था। साल 2006 में इन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। 21 जुलाई साल 2009 में इन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भी चुना गया। मेरी कोम 6 बार विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनकर इतिहास बनाया है। साल 2018 के कॉमन वेल्थ गेम्स में भी इन्होंने पदक जीता है।

Shweta

Shweta

Next Story