×

IPL: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को दी 7 रन से मात

इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल)10 का 52 वां मैच शुक्रवार (12 मई) को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पुणे की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 7 रन से हरा दिया।

Rishi
Published on: 12 May 2017 2:23 PM GMT
IPL: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को दी 7 रन से मात
X
IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को दी 7 रन से दी मात

IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को दी 7 रन से दी मात

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल)10 का 52 वां मैच शुक्रवार (12 मई) को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पुणे की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 7 रन से हरा दिया। पुणे के लिए शानदार बैटिंग करते हुए 64 रन बनाने वाले करुण नायर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पुणे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उसे क्वालिफाई करने के लिए पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।

दिल्ली डेयरडेविल्स की इनिंग

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही।

पहले ही ओवर की आखिरी बॉल पर संजू सैमसन 4 गेंद पर पर 2 रन बनाकर रन आउट हो गए।

-दूसरा झटका 2.1 ओवर में लगा।

-श्रेयस अय्यर 4 गेंद पर 3 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर पर धोनी को कैच दे बैठे।

-दिल्ली का तीसरा विकेट 8.5 ओवर में गिरा।

-एडम जम्पा की गेंद पर रिषभ पंत 22 गेंद पर 36 रन बनाकर को डेन क्रिस्चियन को कैच थमा बैठे।

-रिषभ ने 4 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।

-मार्लोन सैमुअल्स 21 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट होने वाले चौथे बैट्समैन रहे।

-13.6 ओवर में डेन क्रिस्चियन की गेंद पर वह धोनी को कैच दे बैठे।

-15.2 ओवर में दिल्ली को पांचवां झटका लगा।

-वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर धोनी ने कोरी एंडरसन (3) को स्टम्पिंग कर दिया।

-बेन स्टोक्स ने पैट कमिन्स को बोल्ड करते हुए दिल्ली की टीम का छठा विकेट गिराया।

-कमिन्स ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए।

-दिल्ली का सातवां विकेट करुण नायर के रूप में गिरा।

-नायर ने 45 गेंद पर 64 रन बनाए।

-जिसमें 9 चौके शामिल हैं।

-नायर 18.5 ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर उनादकट के हाथों कैच आउट हुए।

-दिल्ली का आठवां विकेट मोहम्मद शमी के रूप में गिरा।

-शमी ने 4 गेंद पर 2 रन बनाए।

-उन्हें उनादकद की गेंद पर स्टोक्स ने कैच आउट किया।

-अमित मिश्रा 9 गेंद पर 13 रन और शाहबाज 0 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की इनिंग

-पुणे की टीम को पहला झटका पहले ओवर की पहली ही बॉल पर लग गया।

-जहीर खान ने अजिंक्य रहाणे 0 रन पर ही बोल्ड कर दिया।

-4.1 ओवर में जहीर खान की गेंद पर राहुल त्रिपाठी 6 गेंद पर 7 रन बनाकर रिषभ पंत को कैच दे बैठे।

-पुणे का तीसरा विकेट स्टीव स्मिथ के रूप में गिरा

-स्मिथ 32 गेंद पर 38 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर एलबीडबल्यू हो गए।

-उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स भी लगाया।

-अगला विकेट बेन स्टोक्स का रहा।

-वे 16वें ओवर में मो. शमी की गेंद पर कोरी एंडरसन के हाथों कैच आउट हुए।

-स्टोक्स ने 25 गेंद पर 33 रन बनाए।

-उन्होंने 3 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।

-पांचवां विकेट एमएस धोनी का रहा।

-उन्हें 17.3 ओवर में मो. शमी ने 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया।

-पुणे का छठा विकेट डेनियल क्रिश्चियन के रूप में गिरा

-क्रिश्चियन को शमी ने 3 रन के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया।

-पुणे को लगा सातवां झटका मनोज तिवारी के रूप में पैट कमिंस ने दिया।

-कमिंस ने मनोज तिवारी को क्लीन बोल्ड कर दिया।

-मनोज तिवारी ने 45 गेंद पर 65 रन बनाए।

-जिसमें 5 चौके और 3 सिक्स शामिल रहे।

प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली डेयरडेविल्स

जहीर खान (कैप्टन), अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), कोरी एंडरसन, पैट कमिंस, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी, मार्लन सैमुअल्स।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट

स्टीवन स्मिथ (कैप्टन), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

|

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story