रोहित शर्मा जल्द इस अभिनेत्री के साथ बड़े पर्दे पर आएंगे नजर!, 4 तारीख को होगा ट्रेलर रिलीज

Mega Blockbuster: रोहित शर्मा को आपने क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े हिट्स लगते तो देखा ही होगा। लेकिन अब वो फिल्म की दुनिया में हाथ आजमाते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात के कयास लगाए जाने लग गए हैं कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आ सकते हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 2 Sep 2022 7:16 AM GMT
Mega Blockbuster
X

Mega Blockbuster: टीम इंडिया इस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप में अपना जलवा बिखेर रही है। अब तक एशिया कप में भारतीय टीम अजेय है। एशिया कप की शुरुआत में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी। इसके बाद अगले मुकाबले में हांगकांग को बुरी तरह हराकर सुपर 4 में प्रवेश कर लिया। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में हर रोज बड़ा धमाका कर रहे हैं। अब उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। लेकिन उन्होंने अभी इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। इसकी तस्वीर चार तारीख को बिल्कुल साफ़ हो जाएगी। वैसे चार तारीख को सभी की निगाहें इस ट्रेलर से ज्यादा भारत-पाकिस्तान मैच पर रह सकती है।

रोहित शर्मा जल्द बड़े पर्दे पर आएंगे नजर!

रोहित शर्मा को आपने क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े हिट्स लगते तो देखा ही होगा। लेकिन अब वो फिल्म की दुनिया में हाथ आजमाते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात के कयास लगाए जाने लग गए हैं कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आ सकते हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जो हूबहू किसी फिल्म के पोस्टर की तरह है। हालांकि इस पोस्टर में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। रोहित ने कैप्शन में लिखा, "मैं थोड़ा घबरा रहा हूं। एक तरह का डेब्यू है।"

गांगुली ने भी किया पोस्टर शेयर:

बता दें रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इसी पोस्टर को शेयर किया है। गांगुली ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "इसके लिए शूटिंग करने में मजा आया। नई मेगा ब्लॉकबस्टर जल्दी रिलीज हो रही है।" इन दोनों फोटोज सिर्फ खुद की फोटो का ही अंतर है। अब इसका ट्रेलर चार तारीख हो रिलीज होना तय बताया जा रहा है।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी किया शेयर:

रोहित शर्मा और सौरव गांगुली के अलावा इस पोस्टर को साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी शेयर किया है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका में रश्मिका मंदाना ही नजर आ सकती है। अब इनके फैंस को चार तारीख को इस सीक्रेट फिल्म का काफी इंतज़ार रहेगा। लेकिन अभी तक इसको लेकर पिक्चर क्लियर नहीं हो पाई है। माना जा रहा है किआने वाले दिनों में रोहित-गांगुली को एक्ट्रेस रश्मिका के साथ बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story