×

दिग्गज फुटबालर माराडोना ने मैक्सिको का क्लब छोड़ा

डियगो माराडोना ने स्वास्थ्य कारणों से मैक्सिको के सेकेंड डिवीजन क्लब डोराडोस के कोच पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके वकील ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

PTI
By PTI
Published on: 14 Jun 2019 4:53 AM GMT
दिग्गज फुटबालर माराडोना ने मैक्सिको का क्लब छोड़ा
X

मैक्सिको सिटी: डियगो माराडोना ने स्वास्थ्य कारणों से मैक्सिको के सेकेंड डिवीजन क्लब डोराडोस के कोच पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके वकील ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अर्जेंटीना का यह 58 वर्षीय दिग्गज फुटबालर नौ महीने तक इस क्लब से जुड़ा रहा।

यह भी पढ़ें....अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका टीम में मेस्सी और अगुरो

उनकी वकील मातियास मोराला ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘माराडोना ने डोराडोस का कोच पद छोड़ने का फैसला किया है। अपने चिकित्सकों की सलाह पर अब वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तथा अपने कंधे और घुटनों का आपरेशन करवाएंगे। हम पूरे डोराडोस परिवार का आभार व्यक्त करते हैं। ’’

(एएफपी )

PTI

PTI

Next Story