×

IPL 2022 MI vs DC: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत, जानिए किसकी दावेदारी मजबूत

MI vs DC cricket : आईपीएल 2020 के आगाज होने के दूसरे दिन आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे भिड़ंत होगी।

Bishwajeet Kumar
Published on: 27 March 2022 2:34 AM GMT
MI vs DC Live Score
X

MI vs DC Live Score (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

IPL 2022 MI vs DC : कल इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का आगाज हुआ। आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (KKR vs CSK) के मैच में नाइट राइडर्स ने सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।

आज है सीजन का दूसरा मैच

इंडियन प्रीमियर लीग के 15 में संस्करण में दूसरा मैच 5 बार आईपीएल की विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। आज के मैच में 5 बार विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस का पलड़ा दिल्ली कैपिटल से भारी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के मेका ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस दोनों की टीमों में काफी बदलाव हुआ है।

अगर पिछले सीजन की बात करें तो रोहित शर्मा के अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 में प्ले ऑफ तक पहुंचने में भी असफल रही थी। वहीं ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी अब दोनों ही टीमें पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

मुंबई का पलड़ा भारी

आज होने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत की कैप्टंसी वाले दिल्ली कैपिटल और रोहित शर्मा की अगुवाई वाले मुंबई इंडियंस में रोहित की टीम मजबूत नजर आ रही है। बता दें दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले हुए हैं। इन 30 मुकाबलों में से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी 14 बार जीत हासिल किया है।

आज होंगे दो मुकाबले

आईपीएल 2022 के आगाज होने के दूसरे दिन आज जो मैच होंगे। पहला मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच भिड़ंत होगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story