×

MI vs DC IPL Match Highlights: मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 29 रनों से शिकस्त

MI vs DC IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में रविवार (07 अप्रैल 2024) को खेला गया।

Sachin Hari Legha
Published on: 7 April 2024 10:54 AM GMT (Updated on: 7 April 2024 2:22 PM GMT)
MI vs DC IPL Match Highlights
X

MI vs DC IPL Match Highlights (Photo. IPL/MI)

MI vs DC IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में स्थित ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (07 अप्रैल 2024) को खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाई। जबकि मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तानी का बोझ हार्दिक पंड्या के कंधों था। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से हराया, टीम को इसी के साथ आईपीएल सीजन की सबसे पहली जीत मिली।

मैच का हाल

आपको बताते चलें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाज करने का फैसला किया। हालांकि एमआई की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित किया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। 7 ओवर में जब टीम का स्कोर 80 रन तक पहुंच गया। उस दौरान रोहित शर्मा 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट भी इस मैच में कमाल का रहा।

रोहित के बाद ईशान किशन भी 23 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। किशन के बाद हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला। हालांकि आखिरी ओवरों में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने टीम की नैया को पार लगाया। शेफर्ड ने लगभग 400 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंद में 39 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के स्कोर को 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 334 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

335 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक साधारण शुरुआत की। डेविड वार्नर चौथे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर एक लंबी साझेदारी की। हालांकि जसप्रीत बुमराह की अच्छी गेंद पर पृथ्वी शॉ अपना विकेट नहीं बचा पाए। उन्होंने 165 के स्ट्राइक रेट से 40 बॉल में 66 रनों की पारी खेली।

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली की उम्मीदों को जीवित रखा। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से इस मैच में 71 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बावजूद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह को 2 सफलताएं तथा गेराल्ड कोएत्ज़ी को 4 विकेट मिले। मुंबई ने इस मैच को बड़ी आसानी से 29 रनों से जीता और आईपीएल 2024 के सीजन की पहली जीत भी दर्ज की।

Live Updates

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story