×

'हर घर तिरंगा' एंथम में नज़र आई खेल जगत की ये बड़ी हस्तियां, आप भी देखें ये वीडियो...

Har Ghar Tiranga Anthem: हर घर तिरंगा एंथम को सोनू निगम और आशा भोसले ने मिलकर गाया है। इसके आलावा वीडियो की शुरुआत में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी नज़र आ रहे हैं। वहीं इसमें खेल जगत के बड़े सितारे भी शामिल हुए। विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या एक अलग अंदाज़ में नज़र आए। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ इस एंथम में नज़र आ रही हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 4 Aug 2022 7:55 AM GMT
Har Ghar Tiranga Anthem
X

Har Ghar Tiranga Anthem Song: इस बार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर दी। भारत सरकार की तरफ से आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर 13 से 15 अगस्‍त तक विशेष अमृत महौत्‍सव मनाया जाएगा। इसका एलान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर अभी से अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगे की फोटो लगानी शुरू कर दी। वहीं भारत सरकार की तरफ से 'हर घर तिरंगा' एंथम सांग जारी किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसको अपलोड किया है।

विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या आए नज़र:

हर घर तिरंगा एंथम को सोनू निगम और आशा भोसले ने मिलकर गाया है। इसके आलावा वीडियो की शुरुआत में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी नज़र आ रहे हैं। वहीं इसमें खेल जगत के बड़े सितारे भी शामिल हुए। विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या एक अलग अंदाज़ में नज़र आए। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली के साथ इस एंथम में नज़र आ रही हैं। इस चार मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में कई और बड़े सितारे दिखाई दे रहे हैं।

ये बड़े एथलीट्स भी आए नज़र:

हर घर तिरंगा एंथम में क्रिकेटरों के अलावा देश का मान बढ़ाने वाले एथलीट्स भी नज़र आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और पीवी सिंधु सहित कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को भी इसका हिस्सा बनाया गया है। यह सभी लोग जनता से अपील कर रहे है कि वो आजादी के 75वें साल पर हर घर में तिरंगा जरूर लगाएं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा लगा दिया। जिसके बाद देशवासियों में प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाने की होड़ मच गई।

इस वीडियो को शेयर कर संस्कृति विभाग ने लिखा कि ''हर घर तिरंगा.. घर घर तिरंगा. हमारे तिरंगे, हमारे गौरव और एकता के प्रतीक को पूरे जश्न के साथ मनाएं क्योंकि हमारे देश ने 75 साल पूरे किए हैं। इस बार आज़ादी का यह पर्व देशवासियों के लिए काफी ऐतिहासिक रहने वाला है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story