×

Mirabai Chanu Birthday: मीराबाई चानू ने मनाया अपना 27वां जन्मदिन, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Mirabai Chanu Birthday: मीराबाई चानू ने अपने जन्मदिन का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Dharmendra Singh
Written By Dharmendra Singh
Published on: 8 Aug 2021 5:25 PM GMT (Updated on: 8 Aug 2021 5:26 PM GMT)
Mirabai Chanu Birthday
X

जन्मदिन मनातीं मीराबाई चानू (फोटो: सोशल मीडिया)

Mirabai Chanu Birthday: टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वालीं मीराबाई चानू का रविवार को अपना 27वां जन्मदिन है। जन्मदिन पर मीराबाई चानू को पूरे देश से बधाई मिल ही रही है। इस खास मौके पर मीराबाई चानू ने अपने जन्मदिन का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय बाद परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन।


वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने परिवार के साथ मौजूद हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटा और चानू के माता-पिता अपनी बेटी को प्यार से केक खिला रहे हैं। मीराबाई चानू ने पीले रंग का ड्रेस पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत रही हैं।

इससे पहले मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी उनका जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। सीएम बिरेन सिंह ने चानू को अपने घर पर बुलाया था। सीएम बिरने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वह अपने घर पर चानू के साथ जन्मदिन केक काट रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मीराबाई चानू अपने हाथों से सीएम को केक खिलाती हैं और बीरेन सिंह भी काफी खुश दिख रहे हैं। सीएम ने वीडियो के साथ लिखा है कि मीराबाई का अपने 27वें जन्मदिन पर मेरे घर आईं यह मेरा सौभाग्य है। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप आगे भी देश का नाम रोशन करेंगी।
ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग में भारत को 21 साल बाद कोई पदक मिला है। यह कारनामा मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से मीराबाई चानू पहला पदक जीता। ओलंपिक में जीत के बाद पूरे देशभर से बधाई मिल रही है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story