×

Most Centuries in IPL: आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़, इतिहास रचने के करीब कोहली

Most Centuries in IPL: आईपीएल 2023 में इस बार कई बल्लेबाज़ शतक लगा चुके हैं। आईपीएल 2023 में पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने जड़ा था। अब उनकी टीम के हेनरिक क्लासेन ने गुरूवार को आरसीबी के खिलाफ शतक जड़कर सनसनी मचा दी।

Suryakant Soni
Published on: 19 May 2023 11:45 AM GMT
Most Centuries in IPL: आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़, इतिहास रचने के करीब कोहली
X
Most Centuries in IPL

Most Centuries in IPL: आईपीएल 2023 में इस बार कई बल्लेबाज़ शतक लगा चुके हैं। आईपीएल 2023 में पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने जड़ा था। अब उनकी टीम के हेनरिक क्लासेन ने गुरूवार को आरसीबी के खिलाफ शतक जड़कर सनसनी मचा दी। हालांकि इसके बाद आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर क्लासेन के शतक पर पानी फेर दिया। विराट कोहली के अब आईपीएल के इतिहास में 6 शतक हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान क्रिस गेल और कोहली के नाम हो गया हैं। दोनों ने बराबर 6-6 शतक लगाए हैं। लेकिन कम मैच खेलने के चलते गेल इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं।

इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर कोहली:

विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरूवार को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके इस शतक की बदौलत आरसीबी ने यह मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। यह आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली का छठा शतक हो गया हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 6-6 शतक लगाए हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़:

आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने की सूची में अभी भी क्रिस गेल पहले स्थान पर बरकरार हैं। गेल ने आईपीएल में कुल 141 पारियों में 6 शतक लगाए हैं। अब उनके बराबर शतक लगाकार इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली पहुंच गए हैं। कोहली ने 228 पारियों में छह शतक लगाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जोस बटलर का नाम, जिन्होंने आईपीएल में कुल 95 मैच खेलते हुए 5 शतक लगाए हैं। इस सीजन में बटलर के बल्ले से कई बड़ी पारियां निकली हैं, लेकिन शतक लगाने में वो नाकाम रहे हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज:

1. क्रिस गेल- 6
2. विराट कोहली- 6
3. जोस बटलर- 5
4. केएल राहुल- 4
5. डेविड वॉर्नर- 4
6. शेन वॉटसन- 4

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story